भोपाल से 1800 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद हुई है. एनसीबी ने एटीएस गुजरात के साथ मिलकर इस रेड को अंजाम दिया है, जिसमें 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 1800 करोड़ रुपये की ड्रग्स को भोपाल के नजदीक एक फैक्ट्री से बरामद किया गया है.
पंजाब से भी 10 करोड़ की कोकीन बरामद
जानकारी के मुताबिक यह एमडी ड्रग्स हैं. ये ड्रग्स भोपाल के पास एक फैक्ट्री में बनाई जा रही थीं. बता दें कि इससे पहले पंजाब से भी 10 करोड़ की कोकीन बरामद की गई है. दुबई और UK से बड़ी खेप सप्लाई करने का टारगेट सिंडिकेट को मिलता था. आरोपी जितेंद्र उर्फ जस्सी की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाब के अमृतसर में यह कार्रवाई की. पुलिस ने अमृतसर के नेपाल नाम के गांव से एक फोर्चुनर गाड़ी बरामद की औऱ करीब 10 करोड़ की कोकीन की खेप को भी जब्त किया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
5600 करोड़ ड्रग्स मामले के मास्टरमाइंड के खिलाफ लुकआउट नोटिस
दिल्ली में 5600 करोड़ रुपये के ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ करने के बाद पुलिस ने मास्टरमाइंड वीरेंद्र बसोया के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया है. बसोया विदेश में बैठकर ड्रग्स का कारोबार चला रहा है. हाल ही में दिल्ली पुलिस ने महिपालपुर में एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 562 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना की खेप पकड़ी थी.
जांच के दौरान पता चला है कि कोकीन की खेप बसोया ने ही भिजवाई थी. इस मामले में एक अन्य आरोपी तुषार गोयल को गिरफ्तार किया गया है, जो बसोया का करीबी बताया जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं