विज्ञापन

बेट द्वारका कॉरिडोर: काशी विश्वनाथ-महाकाल जैसे चमकेगी कृष्ण नगरी द्वारका, गुजरात सरकार का मेगा प्रोजेक्ट

गुजरात सरकार ने 'बेट द्वारका कॉरिडोर' परियोजना की शुरुआत कर दी है. यहां आने वाले भक्तों को उच्चस्तरीय सुविधाएं दिलाने के उद्देश्य से इस परियोजना पर काम किया जा रहा है. जिस पर जल्द काम शुरू होगा.

बेट द्वारका कॉरिडोर: काशी विश्वनाथ-महाकाल जैसे चमकेगी कृष्ण नगरी द्वारका, गुजरात सरकार का मेगा प्रोजेक्ट
बेट द्वारका कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण शुरू (फोटो सोर्स: NDTV ग्राफिक्स)
  • गुजरात में बेट द्वारका कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
  • बेट द्वारका कॉरिडोर को बाबा महाकाल और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा.
  • इस प्रोजेक्ट के बनने के बाद भगवान श्रीकृष्ण की नगरी द्वारका में भक्तों को आने-जाने में आसानी होगी.

गुजरात में भगवान श्रीकृष्ण की नगरी द्वारका भी अब काशी-महाकाल की नगरी की तर्ज पर चमकेगी. यहां आने वाले भक्तों को अब 24 घंटे बेहतर कनेक्टिविटी और पर्याप्त सुविधाएं दिलाने के  लिए 'बेट द्वारका कॉरिडोर' परियोजना की शुरुआत हो चुकी है. यहां एक विश्व स्तरीय आध्यात्मिक और इको-टूरिज्म केंद्र के रूप में बदलने के लिए यह प्रोजेक्ट शुरू किया गया है, जहां काशी विश्वनाथ और महाकाल कॉरिडोर की भव्यता से प्रेरित इस मेगा प्रोजेक्ट का उद्देश्य भगवान कृष्ण के इस प्राचीन निवास स्थल को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना है. गुजरात के राजस्व विभाग ने भी जमीन का अधिग्रहण करने के लिए सूचना जारी कर दी है. 

भव्य होगा बेट द्वारका कॉरिडोर

भव्य होगा बेट द्वारका कॉरिडोर को लेकर NDTV को मिली जानकारी के मुताबिक इसे अलग-अलग चरणों में विकसित किया जाएगा. पहले चरण को रफ्तार देने के लिए 1 हेक्टेयर लगभग 2.5 एकड़ से ज्यादा जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा. यह प्रक्रिया शुरू करने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. मुख्य रूप से जगत मंदिर और द्वारकाधीश परिसर और बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने के लिए सर्वे नंबर 31 के तहत आने वाली जमीनों को अधिग्रहित किया जा रहा है. इसकी कमान द्वारका के डिप्टी कलेक्टर को सौंपी गई है. इस कॉरिडोर के मास्टर प्लान को सुचारू रूप से लागू करने और सड़कों को चौड़ा करने के लिए मार्ग में आने वाले सभी अतिक्रमणों को पहले ही हटा दिया गया है. बेट द्वारका कॉरिडोर पूरी तरह से भव्य होगा, जिससे यहां आने वाले भक्तों को सुविधा मिल सके. 

द्वारका में 24 घंटे कनेक्टिविटी

यह कॉरिडोर परियोजना हाल ही में उद्घाटन किए गए 'सुदर्शन सेतु' के बाद शुरू हुई है. यह भारत का सबसे लंबा केबल-स्टे ब्रिज है, जो जमीन को सीधे बेट द्वारका से जोड़ता है. लगभग 1,200 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल के फुटपाथों पर भगवद गीता के श्लोक और भगवान कृष्ण के चित्र उकेरे गए हैं. इस ब्रिज बनने के बाद यहां 24 घंटे कनेक्टिविटी हो गई. यह पुल हर मौसम में 24 घंटे सड़क संपर्क प्रदान करता है, जिससे अब नावों के फेरी पर ही निर्भता पूरी तरह से कम हो गई. खास बात यह है कि पहले मॉनसून के पहले ही महीने से यहां लोगों को आने जाने में परेशानियां होती है.

बेट द्वारका में दिखेगी भव्यता

यह परियोजना केवल एक धार्मिक गलियारा नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र बेहद अहम है. यह स्थान हिंदुओं की चार धाम यात्रा का अहम पड़ाव है. इसलिए इसे बाबा महाकाल कॉरिडोर और काशी कॉरिडोर की तर्ज पर ही विकसित किया जाएगा. जिसमें तीन चीजें सबसे ज्यादा अहम हैं. 

  • हेरिटेज स्ट्रीट डेवलपमेंट
  • पानी के नीचे डूबी द्वारका के दर्शन
  • सुदर्शन सेतु से 24 घंटे कनेक्टिविटी
  • 108 फीट ऊंची कृष्ण प्रतिमा

द्वारका में अतिक्रमण भी हटाया जा रहा

गुजरात के द्वारका में कॉरिडोर के साथ-साथ बुनियादी ढांचे के विस्तार के साथ-साथ प्रशासन मंदिर के आसपास की जमीन से अवैध कब्जों को हटाने के लिए एक सख्त अभियान भी चला रहा है. गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने इस बात पर जोर दिया कि तीर्थयात्रियों के कल्याण के लिए समर्पित भूमि से अवैध कब्जों को पूरी तरह हटा दिया जाएगा, ताकि वहां सार्वजनिक सुविधाएं विकसित की जा सकें और दर्शन की प्रक्रिया को और अधिक सुगम बनाया जा सके.

गुजरात सरकार की इस परियोजना में केवल आध्यात्मिक विकास ही नहीं, बल्कि समुद्री इको-टूरिज्म को भी तैयार किया गया है. यहां आने वाले भक्तों को मरीन इकोसिस्टम, कोरल रीफ (मूंगा चट्टानें), वॉटर स्पोर्ट्स और प्रसिद्ध डॉल्फिन व्यूइंग गैलरी का आनंद ले सकेंगे. इससे यह द्वीप युवाओं और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आदर्श डेस्टिनेशन बन रहा है. 

ये भी पढ़ेंः सोमनाथ से दिल्ली 14 घंटे में, 680 KM का एक्सप्रेसवे गुजरात को 6 राज्यों से जोड़ेगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bet Dwarka, Bet Dwarka World Class Spiritual City, Gujarat News, Gujarat Govt, Mahakal Corridor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com