पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मुर्शिदाबाद (Murshidabad Accident) जिले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अबू ताहेर खान (Taher Khan) की कार की चपेट में आने से बुधवार को एक 4 साल के बच्चे की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कार की चपेट में आने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. राहगीरों ने आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया.
जानकारी के अनुसार, टीएमसी सांसद अबू ताहेर खान अपनी कार से जा रहे थे. तभी उनकी कार ने मां के साथ बैंक जा रहे चार साल के बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी. हालांकि, मंत्री ने कहा कि बच्चा कार के सामने आ गया था.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
हादसे को लेकर सांसद ने दुख जताया है. साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चा अचानक से गाड़ी के सामने आ गया था. गाड़ी जब तक कंट्रोल हो पाती, उसके पहले ही बच्चे को टक्कर लग गई.
बता दें कि इससे कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के साहापुर इलाके में एक सरकारी गाड़ी की मोटरसाइकिल से टक्कर में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. हादसे में उसकी पत्नी और बेटी घायल हो गई. एक अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) की कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी. मृतक की पहचान पप्पू दास के रूप में हुई.
ये भी पढ़ें:-
असम: सड़क हादसे में सेना के एक जवान की मौत, 4 घायल
मध्य प्रदेश के बैतूल में भीषण सड़क हादसा, बस-कार की टक्कर में 11 की मौत
कार और बाइक में भिड़ंत, छोटा बच्चा और उसके माता-पिता हवा में उछलकर गिरे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं