विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2019

ट्विटर पर प्रियंका गांधी की दस्तक: कुछ ही घंटों में फॉलोअर्स की संख्या पहुंची एक लाख के पार, थरूर बोले सोशल मीडिया का सुपरस्टार

कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने प्रियंका को ‘सोशल मीडिया का नया सुपरस्टार’ करार दिया. थरूर ने ट्विटर पर प्रियंका के पहले दिन की लोकप्रियता की तुलना सुपरस्टार रजनीकांत से की. 

ट्विटर पर प्रियंका गांधी की दस्तक: कुछ ही घंटों में फॉलोअर्स की संख्या पहुंची एक लाख के पार, थरूर बोले सोशल मीडिया का सुपरस्टार
Priyanka Gandhi Vadra joins Twitter: ट्विटर पर प्रियंका गांधी के तेजी से बढ़ रहे हैं फॉलोअर्स
नई दिल्ली:

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को ट्विटर पर दस्तक दी और इसके बाद कुछ ही घंटों के भीतर उनके फालोअर्स की संख्या एक लाख से ज्यादा हो गई. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने प्रियंका को ‘सोशल मीडिया का नया सुपरस्टार' करार दिया. थरूर ने ट्विटर पर प्रियंका के पहले दिन की लोकप्रियता की तुलना सुपरस्टार रजनीकांत से की. उन्होंने कहा, रजनीकांत ही सिर्फ एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनके 24 घंटे में ट्विटर पर दो लाख फॉलोअर्स हो गए थे. थरूर ने बताया कि अब तक प्रियंका गांधी को ट्विटर पर आए 12 घंटे ही हुए हैं और उनके एक लाख फॉलोअर्स हो चुके हैं. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह रजनीकांत की प्रतिद्वंद्वी हैं. थरूर ने कहा कि ऐसा लगता है कि सोशल मीडिया पर सुपरस्टार का जन्म हुआ है. ट्विटर पर अकाउंट बनाने वाले थरूर पहले कांग्रेसी नेता थे और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद ट्विटर पर लोग उन्हें सबसे ज्यादा फॉलो करते हैं. प्रियंका गांधी ने अब तक कोई ट्वीट नहीं किया है लेकिन इससे पहले ही उनके फॉलोअर्स की संख्या एक लाख के पार पहुंच चुकी है.

प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया यूपी में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे : राहुल गांधी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव बनने के बाद उत्तर प्रदेश का पहला दौरा करने के दिन ही उन्होंने ट्विटर पर लॉगइन भी किया है. कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्विटर पर आने की जानकारी दी गई. उनका ट्विटर हैंडल @priyankagandhi है.

रॉबर्ट वाड्रा ने पत्‍नी प्रियंका के लिए की भावुक अपील, कहा - अब वह लोगों के साथ, कृपया उन्‍हें सुरक्षित रखें

ट्विटर पर अभी वह कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल, अपने भाई राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट, अशोक गहलोत और रणदीप सिंह सुरजेवाला और अहमद पटेल को फॉलो कर रही हैं. राहुल गांधी को ट्विटर पर 84.7 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं. वहीं थरूर को 67.5 लाख लोग फॉलो करते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 4.54 करोड़ लोग फॉलो करते हैं और वह ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले भारतीय नेता हैं. 

Video: क्या यूपी में चलेगा प्रियंका का जादू?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
ओडिशा: वेदांता ग्रुप की रिफाइनरी का बांध टूटने से भारी नुकसान, फसलें हुईं तबाह, कंपनी ने दी सफाई
ट्विटर पर प्रियंका गांधी की दस्तक: कुछ ही घंटों में फॉलोअर्स की संख्या पहुंची एक लाख के पार, थरूर बोले सोशल मीडिया का सुपरस्टार
CPM नेता सीताराम येचुरी का निधन, सांस लेने में दिक्कत के बाद AIIMS में हुए थे एडमिट
Next Article
CPM नेता सीताराम येचुरी का निधन, सांस लेने में दिक्कत के बाद AIIMS में हुए थे एडमिट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com