योग गुरु रामदेव के मुताबिक पतंजलि आयुर्वेद को कोविड-19 की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली विवादित दवा कोरोनिल के लिए हर दिन 10 लाख पैकेट की मांग मिल रही है. रामदेव ने बुधवार को कहा कि हरिद्वार स्थित यह कंपनी मांग को पूरा करने के लिए जूझ रही है, क्योंकि फिलहाल वह हर दिन सिर्फ एक लाख पैकेट की आपूर्ति कर पा रही है. उन्होंने दावा किया, ‘‘आज हमारे पास प्रतिदिन कोरोनिल के 10 लाख पैकेट की मांग है और हम केवल एक लाख की आपूर्ति कर पार रहे हैं.''
रामदेव ने कहा कि पतंजलि आयुर्वेद ने इसकी कीमत केवल 500 रुपये रखी थी. उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस महामारी के दौर में अगर हमने इसकी अधिक कीमत, यहां तक कि 5000 रुपये लगाई होती तो भी हम आसानी से 5,000 करोड़ रुपये तक कमा सकते थे. लेकिन हमने ऐसा नहीं किया गया.'' रामदेव उद्योग संस्था एसोचैन द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘आत्म निर्भर भारत- वोकल फॉर लोकल' को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित कर रहे थे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कभी नहीं कहा कि पतंजलि की कोरोनिल दवा से कोरोना का इलाज हो सकता है: आचार्य बालकृष्ण
इससे पहले जून में रामदेव ने दावा किया था कि कोरोनिल कोविड-19 रोगियों को ठीक कर सकता है. हालांकि, आयुष मंत्रालय ने तुरंत इसे बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया और बाद में केंद्रीय मंत्रालय ने कहा कि पतंजलि इस उत्पाद को केवल प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की दवा के बेच सकती है और कोविड-19 के इलाज के रूप में इसे नहीं बेचा जा सकता. उन्होंने कहा, ‘‘हमने अपने गाय के घी को 1,300-1,400 करोड़ रुपये का सालाना ब्रांड बनाया है.'' पतंजलि समूह का अनुमानित कारोबार लगभग 10,500 करोड़ है.
VIDEO: कोरोनिल पर बोले रामदेव- मेरे जात, धर्म, सन्यास पर हमला किया गया
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं