विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2017

रोहतक जेल में गिड़गिड़ाने लगा राम रहीम, कांपते हुए जज से कहा-मुझे माफ कर दीजिए....

जेल में बहस पूरी होने के बाद गुरमीत राम रहीम ने जज के सामने माफी मांगनी शुरू कर दी.

रोहतक जेल में गिड़गिड़ाने लगा राम रहीम, कांपते हुए जज से कहा-मुझे माफ कर दीजिए....
सजा सुनाए जाने से पहले जज के सामने रहम की गुजारिश करने लगा गुरमीत राम रहीम.
नई दिल्ली: रोहतक जेल में लगाई गई सीबीआई की विशेष अदालत में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सजा सुना दी गई है. जज ने राम रहीम को दो साध्वियों से रेप का दोषी ठहराते हुए राम रहीम को 10-10 साल की सजा सुनाई है. सजा सुनते ही राम रहीम रोने लगा. जेल में बहस पूरी होने के बाद गुरमीत राम रहीम ने जज के सामने माफी मांगनी शुरू कर दी. जेल सूत्रों के मुताबिक राम रहीम की आंखों में आंसू आ गए. उसके शरीर थरथरा रहे थे. वह बार-बार डेरा की ओर से किए गए अच्छे कामों की दुहाई दे रहा था. राम रहीम की कांपती हुई जुबान पर बस एक ही बात थी- 'क्षमा कर दें...हमने समाज के लिए काफी काम किया है.' 

सजा के ऐलान के बाद उनको जेल के कपड़े पहना दिए जाएंगे. बचाव पक्ष ने कहा कि राम रहीम समाज सेवी हैं. उन्होंन जन कल्याण के बहुत कार्य किए हैं. इसका संज्ञान लेते हुए नरमी बरती जानी चाहिए. वहीं अभियोजन पक्ष ने रेप के दोषी राम रहीम के लिए अधिकतम सजा की मांग की.

VIDEO: हेलीकॉप्टर में बैठकर राम रहीम को सजा सुनाने पहुंचे जज


स्पेशल सीबीआई जज जगदीप सिंह ने दोनों पक्षों को 10-10 मिनट बहस के लिए समय दिया. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurmeet Ram Rahim Singh, Dera Sacha Sauda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com