बेंगलुरु:
अवैध खनन के मामले में शुक्रवार को विदेशमंत्री एसएम कृष्णा, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री धरम सिंह और कुमारस्वामी के लिए मुश्किल भरा दिन है। कर्नाटक की लोकायुक्त कोर्ट इस बारे में फैसला करेगी की इस मामले में इन तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए या नहीं। एक सामाजिक कार्यकर्ता ने पिछले हफ्ते इन तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें कहा गया था कि एसएम कृष्णा के मुख्यमंत्री रहते कर्नाटक में अवैध खनन को बढ़ावा मिला। याचिका में कहा गया है कि धरम सिंह और कुमारास्वामी ने भी मुख्यमंत्री रहते ऐसा ही किया।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अवैध खनन, मुश्किल भरा दिन, कर्नाटक