यहां की एक स्थानीय अदालत ने सीरियल किलर ‘सायनाइड' मोहन को कासरगोड़ की एक युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या का दोषी ठहराया है. दोषी के खिलाफ हत्या का यह 20वां और अंतिम मामला है. उस पर कई महिलाओं के साथ दोस्ती कर उनसे दुष्कर्म करने और सायनाइड दे कर उनकी हत्या करने के आरोप हैं. इस मामले में सजा 24जून को सुनाए जाने की उम्मीद है. इससे पहले उसे पांच मामलों में मौत की सजा और तीन मामलों में उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है. मौत की दो सजाओं को बाद में उम्रकैद में बदल दिया गया था. अभियोजन का यह मामला 25 वर्षीय एक युवती का है जो कासरगोड़ में एक महिला छात्रावास में खाना बनाती थी और 2009 में मोहन के संपर्क में आई थी.
मोहन तीन बार उसके घर गया और उससे विवाह करने का वादा किया. आठ जुलाई 2009 को महिला घर से यह कह कर निकली कि वह सूल्लिया में एक मंदिर जा रही है.इसके बाद मोहन उसे बेंगलुरु ले गया और जब लड़की के परिजन ने उसे फोन करके लड़की के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उन्होंने शादी कर ली है और जल्द ही घर लौट आएंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वह महिला को बस अड्डे के पास एक लॉज में ले गया, वहां दोनों ने संबंध बनाए. अगले दिन निकलने से पहले उसने युवती से आभूषण कमरे में ही छोड़ने के लिए कहा.अभियोजन ने कहा कि दोनों बस अड्डे पर पहुंचे वहां मोहन ने उसे सायनाइड लगी एक गोली देते हुए कहा कि यह गर्भनिरोधक गोली है. इसके बाद दोनों वहां से चले गए. युवती गोली खा कर बस अड्डे के शौचालय के पास गिर गई.
उसे एक पुलिसकर्मी पास के अस्पताल ले गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस मामले में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया था. मोहन को अक्टूबर 2009 में गिरफ्तार किया गया और उसकी तस्वीर देख कर युवती की बहन से उसे पहचान लिया. इसके बाद उसके खिलाफ मामला चला.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं