विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2022

'AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के घर छापेमारी करने गई टीम पर हुआ हमला': ACB ने कोर्ट से कहा

Amanatullah Khan: ACB ने कोर्ट से कहा अमानतुल्लाह के नाम पर बिहार में अलग-अलग एंट्री मिली है, जिसमें रुपये बिहार में भेजे गए. वहीं डायरी में GUJ 5 करोड़ 60 लाख कैश की एंट्री है. हम GUJ को गुजरात मान रहे हैं.

'विधायक के करीबियों और परिवारवालों ने ACB के ACP पर हमला किया.'
नई दिल्ली:

एसीबी ने अमानतुल्लाह खान को राउस एवेन्यू कोर्ट में पेश किया. दिल्ली एंटी करप्शन डिपार्टमेंट ने कोर्ट को जानकारी दी कि कल जब छापेमारी के लिए उनकी टीम आप विधायक अमानतुल्लाह खान के घर गई तो उनके साथ हाथापाई की गई. एसीबी ने कोर्ट में मारपीट की फोटो भी दिखाई. कोर्ट को वीडियो क्लिप दिखाया गया, जिसमें जब जांच के लिए ACB की टीम पहुंची तो विधायक के करीबियों और परिवारवालों ने ACB के ACP पर हमला किया. दिल्ली के जामिया थाने में इस मामले को लेकर FIR भी दर्ज की गई है, हमला करने वालों की पहचान की जा रही है.

वहीं विधायक के वकील राहुल मेहरा ने कोर्ट में सफाई दी कि जब मारपीट हुई तक अमानतुल्लाह वहां मौजूद नहीं थे, अमानतुल्लाह ACB की कस्टडी में थे, कोर्ट में यह नहीं कह सकते हैं कि अमानतुल्लाह ने मारपीट की.

ACB ने कोर्ट में कहा कि वक्फ बनाया जाता है, गरीब लोगों की भलाई के लिए लेकिन यहां उसमें भ्रष्टाचार हुआ. अमानतुल्लाह खान ने अपने पद का दुरुपयोग किया. उन्होंने कुछ लोगों को फायदा पहुंचाया, यह गरीबों के साथ अन्याय है.

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानततुल्ला खान के मामले की सुनवाई स्पेशल जज विकास धुल की कोर्ट में हुई. ACB ने न्यायालय से अमानततुल्ला खान की 14 दिन की पुलिस कस्टडी मांगी. ACB ने कहा कि हमको अमानतुल्लाह द्वारा अपने परिजनों को वक्फ बोर्ड में नियुक्त करने की शिकायत मिली थी. जांच के लिए चार टीम बनाई गई और वो टीम जब वहां पहुंची तो उनपर हमला किया गया. वक्फ में नियुक्त किए गए 32 में से 27 लोग विधायक के करीबी हैं.

वक़्फ़ बोर्ड में नियुक्ति मामले में एसीबी ने कहा कि अमानततुल्ला खान ने वक़्फ़ बोर्ड में भर्ती की है. 33 लोगों की वैकेंसी निकाली गई और 32 लोगों की भर्ती की गई. ज्यादातर लोग विधायक के करीबी हैं. 27 लोग इनके जानने वाले हैं. ACB ने कहा कि लोकल अखबार में वक़्फ़ में नियुक्ति को लेकर इश्तेहार निकला गया था, जिसके बाद 33 में से 32 को ज्वाइन कराया गया, 22 कर्मचारी ओखला विधानसभा से हैं. जहां से MLA आते हैं वो इनके जानकर हैं और 5 इनके रिश्तेदार हैं.

ACB ने कोर्ट से कहा कल के सर्च में दो जगहों से 24 लाख मिले हैं, कैश हैंड एंट्री मिली है. 4 करोड़ रुपये अमानत द्वारा लिए गए हैं. बिहार में अलग-अलग एंट्री मिली है. सिद्दकी के पास एक डायरी मिली है. कैश बाइ हैंड की 4 करोड़ की एंट्री मिली है, अमानतुल्लाह के नाम पर है. बिहार में अलग-अलग एंट्री मिली है, जिसमें रुपये बिहार में भेजे गए. वहीं डायरी में GUJ 5 करोड़ 60 लाख कैश की एंट्री है. हम GUJ को गुजरात मान रहे हैं.

न्यायालय को ACB ने बताया कि न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में प्रोपर्टी के कागज मिले हैं,  जिसकी कीमत 14 करोड़ है. पैसों को तेलंगाना और उत्तराखंड भी भेजा गया. एसीबी ने कोर्ट में मामले से जुड़े कुछ जमीन के दस्तावेज भी पेश किए. ITR के मुताबिक टोटल इनकम 4 लाख 32 हजार की है. लेकिन ऐसा व्यक्ति 4 करोड़, 5 करोड़ रुपये कैश लेता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Attack On ACB Team, Raid AAP MLA Amanatullah Khan House, ACB Informed The Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com