विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2017

असम के मंत्री का विवादित बयान, 'पाप की वजह से लोगों को कैंसर होते हैं, यह ईश्वर का न्याय है'

असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह टिप्पणी करके विवाद खड़ा कर दिया कि कुछ लोग कैंसर जैसी घातक बीमारियों से इसलिए ग्रस्त हैं क्योंकि उन्होंने अतीत में पाप किये हैं और यह ‘‘ईश्वर का न्याय’’ है.

असम के मंत्री का विवादित बयान, 'पाप की वजह से लोगों को कैंसर होते हैं, यह ईश्वर का न्याय है'
शिक्षकों के कार्यक्रम में हिमंता विश्व शर्मा
  • हिमंत विश्व शर्मा ने कहा- 'पाप की वजह से लोगों को कैंसर होते हैं.'
  • कांग्रेसी नेता देबब्रत साइकिया ने सार्वजिनक माफी मांगने को कहा.
  • मंत्री ने कैंसर को ईश्वर का न्याय करार दिया है.
गुवाहाटी: असम के एक मंत्री ने ऐसा विवादित बयान दिया है कि आप न सिर्फ आश्चर्य में पड़ जाएंगे बल्कि आप भी ये सोचने लगेंगे कि आखिर ये मंत्री साहब बोल क्या रहे हैं. दरअसल, कैंसर बीमारी के लिए जो वजह मंत्री ने बताई है, वो काफी हास्याप्रद है. असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह टिप्पणी करके विवाद खड़ा कर दिया कि कुछ लोग कैंसर जैसी घातक बीमारियों से इसलिए ग्रस्त हैं क्योंकि उन्होंने अतीत में पाप किये हैं और यह ‘‘ईश्वर का न्याय’’ है.

इस टिप्पणी के बाद से लोगों ने उनकी काफी खिंचाई कीहै. राजनीतिक दलों और कैंसर के मरीजों ने कड़ी हिमंत विश्व शर्मा की इस टिप्पणी की आलोचना की है. 

यह भी पढ़ें - असम में कांग्रेस की हार पर बोले हिमंत विश्‍व शर्मा, राहुल गांधी को भाता है मालिक-नौकर जैसा रिश्ता

शर्मा ने मंगलवार को यहां शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में कहा कि 'जब हम पाप करते हैं तो भगवान हमें सजा देता है. कई बार हम देखते हैं कि युवाओं को कैंसर हो गया या कोई युवा हादसे का शिकार हो गया. अगर आप पृष्ठभूमि देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि यह ईश्वर का न्याय है और कुछ नहीं. हमें ईश्वर के न्याय का सामना करना होगा. 

​यह भी पढ़ें - असम : रेल की पटरी पार कर रहे थे हाथी, दो कटकर मरे

इन टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेसी नेता देबब्रत साइकिया ने बुधवार को कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्वास्थ्य मंत्री ने कैंसर के मरीजों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियां कीं. चूंकि उन्होंने यह टिप्पणी सार्वजनिक रूप से की है, इसलिए मंत्री को इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए. 

VIDEO: असम का एक कैशलेस गांव जो दावों की पोल खोलता है (इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assam Minister, Himant Biswa Sarma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com