विज्ञापन

जुबीन गर्ग की मौत का सच एक साल बाद भी जानना चाहती हैं वाइफ गरिमा, डेथ एनिवर्सरी पर फैंस हुए इमोशनल, असम CM ने किया याद

Zubeen Garg First Death Anniversary: जाने माने सिंगर जुबीन गर्ग की पहली डेथ एनिवर्सरी पर उनकी वाइफ से लेकर असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने सिंगर ने याद किया. 

जुबीन गर्ग की मौत का सच एक साल बाद भी जानना चाहती हैं वाइफ गरिमा, डेथ एनिवर्सरी पर फैंस हुए इमोशनल, असम CM ने किया याद
जुबीन गर्ग की पहली डेथ एनिवर्सरी पर पत्नी गरिमा हुईं इमोशनल
नई दिल्ली:

जुबीन गर्ग के गाने आज भी फैंस के दिलों पर राज करते हैं. वहीं आज यानी 19 सितंबर को सिंगर की पहली डेथ एनिवर्सरी पर जहां उनकी वाइफ गरिमा और फैंस इमोशनल हो गए तो वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जुबीन गर्ग को याद किया. वहीं गरिमा गर्ग ने NDTV से खास बातचीत में कहा कि वह आज भी जानना चाहते हैं कि सिंगापुर में उसके साथ असल में क्या हुआ था' जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि 52 साल की उम्र में सिंगापुर में जुबीन गर्ग की मौत हो गई थी. उनकी मौत से पूरे असम में शोक की लहर दौड़ गई थी. वहीं उनकी मौत से जुड़े हालात तब से एक कानूनी मामले का विषय बने हुए हैं. 

गरिमा गर्ग ने कहा- मुझे वो हर जगह दिखाई देते हैं

एक साल बाद भी जुबीन गर्ग के फैंस सिंगर, कंपोजर, एक्टर फिल्ममेकर को याद करते हुए इकट्ठा होने वाले हैं. वहीं 3 दिन तक मनाए जाने वाले जुबीन दिवस, जो 17 सितंबर से शुरू हुआ था. इसके जरिए सिंगर को ट्रिब्यूट देते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच NDTV से बातचीत में भी गरिमा गर्ग ने पति को याद करते हुए कहा, "मुझे वो हर जगह दिखाई देते हैं और वे यहीं हैं क्योंकि देखिए लोग किस तरह बाहर आए हैं. वो यह नहीं सोच रहे कि वो किस बैकग्राउंड से हैं, उनका धर्म क्या है या उनकी मान्यताएं क्या हैं. वो इंसान के तौर पर यहां आए हैं. यहां हम लोगों को देख सकते हैं और यही उनकी सोच और विचारधारा है. एक खूबसूरत असम के लिए यही उनका सपना था. तो हमें यहां यही देखने को मिल रहा है. भले ही छोटे पैमाने पर. लेकिन हर कोई यहां प्यार और उनके प्रति सम्मान के साथ आया है."

ये भी पढ़ें- 'वह मेरे पास आज भी आता है' जुबीन गर्ग की डेथ एनिवर्सरी पर दोस्त दिगांता शर्मा हुए इमोशनल

फैंस मना रहे हैं जुबीन दिवस

गरिमा ने आगे कहा, "लोगों ने उन्हें अपने दिल में बसाया है और वे उनकी सोच और विचारों के साथ उन्हें आगे ले जा रहे हैं. असल में हम सब यही चाहते हैं. यह हर किसी का सपना है. असम के लोग ज़ुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार नहीं मना रहे हैं. वे 'ज़ुबीन दिवस' मना रहे हैं. ज़ुबीन तो जश्न के लिए ही हैं.  ज़ुबीन ने हमेशा रचनात्मकता की बात की है. उन्होंने हमेशा सकारात्मकता की बात की है. उन्होंने अपनी जिंदगी में जो भी हालात देखे, चाहे परेशानी हो, डिप्रेशन हो या कुछ और, उन्होंने अपनी अंदरूनी ताकत से उसे क्रिएटिविटी में बदल दिया. वे कहते थे कि ताकत और ऊर्जा कभी खत्म नहीं होती. वह बस अपना रंग और रूप बदलती है. इसलिए अब ज़ुबीन हमारे बीच एक विशाल रूप में मौजूद हैं. वे हर किसी में हैं. इसलिए हमारे साथ हजारों-लाखों 'ज़ुबीनियन' हैं."

असम के सीएम ने किया जुबीन गर्ग को याद

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पर जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, मिस यू जुबीन. इस पोस्ट पर फैंस का भी रिएक्शन सामने आया है और वह भी सिंगर को याद करते हुए नजर आ रहे हैं. 

बता दें कि सोनापुर के ज़ुबीन क्षेत्र में तीन दिन तक चलने वाले 'ज़ुबीन दिवस' की शुरुआत हो गई है, जहां सिंगर का अंतिम विश्राम स्थल है. यादगार कार्यक्रमों से पहले इस जगह को फूलों और ताजे गमोसा से सजाया गया है. वहीं उम्मीद है कि हजारों की संख्या में फैंस और चाहने वाले इस स्मारक पर आएंगे. 

ये भी पढ़ें- कुमार सानू का 35 साल पुराना गाना, मिला था दूसरा फिल्मफेयर अवॉर्ड, प्रोड्यूसर्स ने ठुकराया, बना 1991 का ब्लॉकबस्टर सॉन्ग

ये Video भी देखें: Zubeen Garg Death Case: 'जुबीन की हत्या हुई' Assam CM Himanta Biswa Sarma का बड़ा दावा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zubeen Garg, Zubeen Garg Death, Garima Garg, Himant Biswa Sarma, Zubeen Garg Fans Emotional Tribute
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com