राजधानी दिल्ली (Delhi) का आश्रम फ्लाईओवर (Ashram Flyover) कल शाम 5:00 बजे से हल्के वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) कल सुबह 11:00 बजे फ्लाइओवर का उद्घाटन करेंगे. फ्लाईओवर के ऊपर से भारी वाहन नहीं गुजर सकेंगे. भारी वाहनों को फ्लाईओवर पर चढ़ने के लिए ऊंचाई वाले बैरियर लगाए जाएंगे.अभी फ्लाईओवर में कई पेंच फंसे हैं, इस कारण भारी वाहनों को फ्लाईओवर पर जाने से रोका गया है. इन कमियों को एक महीने में पूरा कर लिया जाएगा उसके बाद ही फ्लाईओवर को भारी वाहनों के लिए खोला जाएगा.
कल सोमवार को 11 बजे इसके उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, PWD मिनिस्टर कैलाश गहलोत (Kailash Gahlot) समेत अन्य स्थानीय विधायक और नेता मौजूद रहेंगे. इस फ्लाईओवर का खुलना यानी आधी दिल्ली जाम मुक्त होना माना जा रहा है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सोमवार से खुल जाएगा आश्रम फ्लाईओवर
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक कार्यक्रम में कहा था कि उपमुख्यमंत्री और पीडब्लूडी के मंत्री मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद भी दिल्ली के विकास कार्य को वो बाधित नहीं होने देंगे. इस कड़ी में सबसे पहले 6 मार्च को आश्रम फ्लाईओवर को खोल दिया जाएगा. मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद पीडब्लूडी अधिकारियों पर इसे सोमवार को किसी भी हालत में शुरू करने का दबाव बढ़ गया था. इस फ्लाईओवर एक्सटेंशन का काम तो लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन फ्लाईओवर पर अब तक लाईटें नहीं लगाई जा सकी हैं.
शुरुआत में बड़ी गाड़ियों पर रहेगी रोक
जानकारी के अनुसार कल से सिर्फ छोटी गाड़ियों को इस फ्लाईओवर पर आवागमन की अनुमति होगी. बड़ी गाड़ियों को फिलहाल इस पर चलने की अनुमति नहीं होगी. दरअसल, किलोकरी गांव के समीप रोड साइड बिजली के खंभे लगे हुए हैं जो फ्लाईओवर से काफी सटे हुए हैं. जब तक उन्हें शिफ्ट नहीं किया जाता तब तक बड़ी गाड़ियों को इस फ्लाईओवर से गुजरने पर रोक रहेगी. साउथ दिल्ली का सबसे बड़ा और व्यस्त आश्रम फ्लाईओवर दिल्ली को उत्तर प्रदेश से जोड़ता है.
28 फरवरी तक काम पूरा करने का था प्लान
आश्रम फ्लाईओवर का काम पूरा करने के लिए 28 फरवरी चतक का समय दिया गया था. मगर इस तारीख तक फ़्लाईओवर की मुख्य सड़क का काम पूरा नहीं हो सका था, हालांकि पुराने आश्रम फ्लाईओवर और अब बनाए जा रहे आश्रम विस्तार फ्लाईओवर को जोड़ने का काम अभी भी चल रहा है. मगर रविवार दोपहर तक इसे हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं