एयर इंडिया एक्सप्रेस की कालीकट से दोहा जा रही फ्लाइट IX 375 को टेक-ऑफ के करीब दो घंटे बाद तकनीकी खराबी के चलते कोझिकोड (कालीकट) अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वापस लौटना पड़ा. विमान में 188 यात्री और क्रू सवार थे.
विमान की हुईं प्रिकॉशनरी लैंडिंग
जानकारी के अनुसार, विमान ने सुबह करीब 9:07 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण 11:12 बजे सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई. एयरलाइन्स से जुड़े सूत्रों ने बताया कि विमान की आपात नहीं, बल्कि "प्रिकॉशनरी" लैंडिंग कराई गईं. तकनीकी समस्या विमान के केबिन में एयर कंडीशनिंग सिस्टम से जुड़ी थी.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
यात्रियों को दूसरे विमान से किया गया रवाना
एयरलाइन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक वैकल्पिक विमान की तुरंत व्यवस्था की, जो दोपहर 2:16 बजे दोहा के लिए रवाना हुआ.
एयरलाइन के प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में कहा गया- "हमारी एक फ्लाइट तकनीकी कारणों से कोझिकोड लौट आई. यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक फ्लाइट की प्राथमिकता के आधार पर व्यवस्था की गई. इंतजार के दौरान यात्रियों को रिफ्रेशमेंट भी दिया गया. हम यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हैं और दोहराते हैं कि हमारे संचालन में सुरक्षा हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता है."
इंडिगो की दीव जाने वाली विमान कैंसिल
वहीं, इंडिगो की अहमदाबाद से दीव उड़ान तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दी गई. सूत्रों के अनुसार, पायलटों ने इंजन में आग लगने की चेतावनी मिलने के बाद उड़ान भरने से मना करना पड़ा. विमान में सवार सभी 70 लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं. इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से जारी बयान में कहा गया, "23 जुलाई को अहमदाबाद से दीव के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 7966 में उड़ान भरने से ठीक पहले तकनीकी खराबी का संकेत मिला. मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए, पायलटों ने अधिकारियों को सूचित किया और विमान को बे में वापस भेज दिया. परिचालन फिर से शुरू करने से पहले विमान की आवश्यक जांच और रखरखाव किया जाएगा."
एयरलाइन ने पैसे वापसी की पेशकश की
एयरलाइन ने कहा कि हमें अपने ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए खेद है और हम उनकी पसंद के अनुसार उन्हें जलपान, अगली उपलब्ध उड़ान में एडजस्ट या रद्दीकरण पर पूर्ण धनवापसी प्रदान करके इस असुविधा को कम करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं. हमेशा की तरह, इंडिगो में हमारे ग्राहकों और चालक दल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं