विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2019

AIIMS के डॉक्टर का दावा: मरीज के अटेंडेंट ने पी रखी थी शराब, जान से मारने की दी धमकी

दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) स्थित ट्रामा सेंटर में रविवार की देर रात मरीज के अटेंडेंट द्वारा डॉक्टर के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है.

Also Read in
AIIMS के डॉक्टर का दावा: मरीज के अटेंडेंट ने पी रखी थी शराब, जान से मारने की दी धमकी
विरोध-प्रदर्शन करती हुईं डॉक्टर्स (फाइल फोटो)
  • देशभर में डॉक्टरों का हड़ताल
  • AIIMS के डॉक्टर का दावा
  • एम्स में बीती रात मरीज के अटेंडेंट ने की बदसलूकी
नई दिल्ली:

दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) स्थित ट्रामा सेंटर में रविवार की देर रात मरीज के अटेंडेंट द्वारा डॉक्टर के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है. डॉक्टर का आरोप है मरीज के अटेंडेंट ने दुर्व्यवहार करने के साथ गाली-गलौज भी की. एम्स ट्रामा सेंटर में बीती रात हुई घटना के बारे में डॉक्टरों का कहना है कि जब कोई घायल मरीज अस्पताल आता है तो फिजिशियन की ड्यूटी होती है कि गंभीर मरीज को देखने के बाद उन्हें देखा जाए. 

टीम इंडिया ने पाक को चटाई धूल तो महबूबा मुफ्ती ने यूं दिया रिएक्शन, Tweet हुआ वायरल

आरडीए के प्रमुख डॉ. अमरिंदर सिंह मलही ने कहा, ''ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि मरीज की गंभीर स्थिति नहीं थी, लेकिन मरीज के अटेंडेंट ने शराब पी रखी थी जिसने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और कहा, अगर तुम इसे अभी नहीं देखेगो तो मैं तुम्हें मार दूंगा.'' इसी वजह से एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर सोमवार को दोपहर 12 बजे से लेकर मंगलवार सुबह 6 बजे तक हड़ताल पर रहने का फैसला लिया. एम्स के डॉक्टरों ने सुबह 8 से 9 बजे तक पश्चिम बंगाल के डॉक्टरों की मांग के समर्थन में मार्च भी किया. फिलहाल अस्पताल में केवल आपातकालीन सेवाएं ही उपलब्ध रहेंगी.

हड़ताल कर रहे डॉक्टरों की मांग है कि डॉक्टरों के साथ हो रही मारपीट और बनी ऐसी परिस्थिति में सेंट्रल एक्ट फ़ॉर वायलेंस अगेंस्ट डॉक्टर्स लाया जाये. मालूम हो कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने पहले इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) द्वारा बुलाई गई हड़ताल में शामिल होने से इनकार कर दिया था, लेकिन रविवार की देर रात एम्स ट्रामा के डॉक्टर के साथ हुए दुर्व्यवहार की वजह से सोमवार को विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए.

नई लोकसभा के पहले सत्र से पहले PM मोदी ने विपक्ष से कहा- नंबरों की चिंता छोड़िए

बता दें, केंद्र सरकार के सफदरजंग अस्पताल, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज अस्पताल, आरएमएल अस्पताल और दिल्ली सरकार के जीटीबी अस्पताल, डॉ बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल, संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल तथा दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के डॉक्टर सोमवार को काम नहीं करेंगे. आईएमए ने कहा कि सभी बाह्यरोगी विभाग (ओपीडी), नियमित ऑपरेशन थियेटर सेवाएं और वार्ड में डॉक्टरों के दौरे सोमवार को सुबह छह बजे से अगले दिन सुबह छह बजे तक निलंबित रहेंगे. उसने कहा कि आपातकालीन सेवाएं चलती रहेंगी.

Video: विरोध में सड़क पर डॉक्टर, ओपीडी सेवाएं पूरी तरह ठप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AIIMS, Doctors' Strike, Aiims Patient
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com