महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले का नाम अब आधिकारिक रूप से बदल दिया गया है. इस जिले का नाम अब अहिल्यानगर हो गया है. बकायदा इसके बारे में अधिसूचना भी जारी कर दी गई. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले का नाम बदलकर अहिल्याबाई नगर करने को मंजूरी दे दी थी. इस साल मार्च में राज्य मंत्रिमंडल ने अहमदनगर का नाम बदलने का फैसला कर केंद्र से मंजूरी मांगी थी.
महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील ने बताया था कि 18वीं सदी में इंदौर (मध्यप्रदेश) की शासक अहिल्याबाई होल्कर इसी जिले से थीं. इससे पहले महाराष्ट्र औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलकर क्रमश: छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव कर दिया था. अहमदनगर का नाम बदलने की मांग काफी दिनों से की जा रही थी. मांग के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी अहमदनगर जिले का नाम बदलने की घोषणा की थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जिसके बाद नगर निगम ने एक प्रस्ताव निकाला. इसके बाद राज्य कैबिनेट की तरफ से भी इसे मंजूरी दे दी गई. फिर ये प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास गया. इससे पहले भी देश में कई शहरों के नाम बदले जा चुके हैं. शहरों के नाम बदलने पर आए दिन सियासत भी होती रहती है. विपक्षी दल अक्सर सरकार को जगहों के नाम बदलने को लेकर घेरते रहते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं