बीजेपी ने एक पाकिस्तानी पत्रकार के खुलासे के बाद कांग्रेस और पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी से सवाल किए हैं. बीजेपी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्ज़ा ने खुलासा किया कि तत्कालीन उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने उन्हें पांच बार भारत बुलाया था. पत्रकार ने कहा कि जब भारत के दौरे पर था तब अंसारी ने मिलने के लिए बुलाया तब अतिसंवेदनशील और अति गोपनीय जानकारी दी जाती है. वह पांच बार भारत यात्रा पर आया और हामिद अंसारी से जानकारी ली और इसे भारत के खिलाफ इस्तेमाल किया गया. इस जानकारी को भारत को कमजोर करने के लिए ISI से साझा किया गया. क्या आतंकवाद के खात्मे के लिए कांग्रेस सरकार की यह नीति थी कि गोपनीय जानकारी साझा की जाए. देश की जनता ने अंसारी को सम्मान दिया. बदले में उन्होंने क्या दिया? क्या कांग्रेस पार्टी को जवाब नहीं देना चाहिए? 2010 में मेहरबानी कर अंसारी ने इन पत्रकार को आतंकवाद के सेमीनार में बुलाया यह बताने के लिए भारत आतंकवाद का मुक़ाबला कैसे करे?
उन्होंने आगे कहा कि हामिद अंसारी ईरान में राजदूत रहे. वो भारत की ही सुरक्षा में सेंध लगा रह थे. यह रॉ के पूर्व एजेंट ने खुलासा किया. इन्होंने खुफिया जानकारी ऐसे व्यक्तियों को दी जिन्हें नहीं देनी चाहिए थी. पहचान उजागर कर दी, जिससे उनकी जान पर खतरा बना. इन सब के बीच पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का बयान आया है. उन्होंने कहा कि मीडिया और भाजपा के आधिकारिक प्रवक्ता द्वारा मेरे खिलाफ ‘‘एक के बाद एक झूठ'' फैलाया गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी मामले को लेकर पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने (Hamid Ansari) ने हाल ही में कहा था कि ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए थी. इस तरह से धार्मिक मामले में गालीगलौज पर उतर आना गलत है,अगर हुआ है ठीक करने में समय लगेगा और इसके तरीके हैं. क्या खाड़ी देशों की ओर से इतनी तीखी प्रतिक्रिया जल्दबाजी में की गई, इसके जवाब में उन्होंने कहा, "इनकी प्रतिक्रिया जेनिइन थी और होनी भी चाहिए. बात केवल खाड़ी देशों की नहीं है. बात इंडोनेशिया से शुरू होती है और नार्थ अफ्रीका तक जाती है. ऐसी बात कही गई कि हर वह आदमी जो एक धर्म को फॉलो करता है उसे इससे ठेस पहुंची है.
ये VIDEO भी देखें- गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, कई जिलों में रेड अलर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं