विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2018

केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक बोले- दशहरे के बाद कई विभाग छोड़ सकते हैं मनोहर पर्रिकर

केन्द्रीय मंत्री श्रीपद नाइक ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली के एम्स में इलाज करवा रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर दशहरे के बाद अपने ‘‘बहुत से’’ विभागों की जिम्मेदारी से मुक्त हो सकते हैं.

केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक बोले- दशहरे के बाद कई विभाग छोड़ सकते हैं मनोहर पर्रिकर
मनोहर पर्रिकर (फाइल फोटो)
  • दशहरे के बाद कई विभाग छोड़ सकते हैं मनोहर पर्रिकर
  • केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक ने कही यह बात
  • एम्स में अग्नाशय की बीमारी का इलाज करा रहे हैं पर्रिकर
पणजी: केन्द्रीय मंत्री श्रीपद नाइक ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली के एम्स में इलाज करवा रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर दशहरे के बाद अपने ‘‘बहुत से’’ विभागों की जिम्मेदारी से मुक्त हो सकते हैं. नयी दिल्ली के एम्स में अग्नाशय की बीमारी का इलाज करा रहे पर्रिकर ने अपने पार्टी नेताओं और साथ ही सहयोगी दलों के साथ बैठकें की हैं ताकि उनकी सरकार सुचारू तरीके से चल सके. पर्रिकर से मुलाकात करने वाले सत्तारूढ़ भाजपा और सहयोगी दलों के नेताओं ने बीमार मुख्यमंत्री से अलग अलग मुलाकात की. उन्होंने गोवा में नेतृत्व परिवर्तन की किसी संभावना से इनकार किया. 

यह भी पढ़ें: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने दिल्ली के AIIMS में बुलाई कैबिनेट की बैठक, अहम फैसले की उम्मीद

केन्द्रीय आयुष राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नाइक ने बताया कि इन बैठकों में पर्रिकर ने गोवा में शासन की समीक्षा की. नाइक गोवा भाजपा कोर कमेटी के सदस्य हैं. उन्होंने शुक्रवार सबेरे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पर्रिकर से मुलाकात की थी. भाजपा की गोवा इकाई के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद विनय तेंदुलकर भी बैठक में उपस्थित थे. केन्द्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘नेतृत्व परिवर्तन के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई. पर्रिकर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं और वह मुख्यमंत्री बने रहेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री के दिवाली के दौरान एम्स से गोवा वापस आने की संभावना है.’’ नाइक ने कहा कि बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्रियों को अतिरिक्त विभाग सौंपने पर भी चर्चा हुई. 

यह भी पढ़ें: AIIMS से फाइलों को निपटा रहे हैं पर्रिकर, प्रभावित नहीं हो रहा है गोवा का प्रशासनिक काम : मंत्री

भाजपा के गठबंधन सहयोगी गोवा फारवर्ड पार्टी के नेता एवं राज्य के कृषि मंत्री विजय सरदेसाई ने कहा कि पर्रिकर अपने कई विभाग छोड़ना चाहते हैं. सरदेसाई ने कहा, ‘‘यह बेहद साफ है कि मुख्यमंत्री के पास जो विभाग हैं उनमें से ढेर सारे विभाग वह छोड़ना चाहते हैं. यही कारण है कि उन्होंने हम (सहयोगी पार्टियों) से बात की. हम (विभाग वितरण) यह घटनाक्रम संभवत: दशहरे के बाद देख सकेंगे.’’

VIDEO: गोवा में पर्रिकर की जगह नाइक?
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shripad Naik, Manohar Parrikar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com