गुजरात वाइब्रेंट समिट में अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी (Gautam Adani ) ने कहा कि गुजरात में 5 साल में 2 लाख करोड़ का निवेश करेंगे, जो विकसित गुजरात तैयार करने में मददगार होगा. कच्छ में दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन पार्क तैयार करेंगे और गुजरात में 1 लाख से ज्यादा रोजगार भी देंगे.
गौतम अदाणी ने इस कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ भारत के भविष्य के बारे में सोचते ही नहीं हैं, बल्कि उसे आकार भी देते हैं. आपके नेतृत्व में भारत 2047 तक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनने की राह पर है. आपने सफलतापूर्वक भारत को एक प्रमुख शक्ति के रूप में वैश्विक मानचित्र पर स्थापित किया है और उसे आत्मनिर्भर बना रहे हैं.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
आत्मनिर्भर भारत को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध
गौतम अदाणी ने कहा कि अदाणी ग्रुप आत्मनिर्भर भारत को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है. ग्रीन सप्लाई चेन को लेकर उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए ग्रीन सप्लाई चेन का विस्तार कर रहे हैंं. इसके अलावा सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी इको-सिस्टम बना रहे हैं. इसके तहत सोलर पैनल, वाइंड टरबाइन, हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइजर, ग्रीन अमोनिया, पीवीसी के अलावा कॉपर और सीमेंट उत्पादन में बढ़ोतरी करना शामिल है."
'पिछली बार 55,000 करोड़ निवेश का वादा किया था'
उन्होंने कहा कि हमने पिछले शिखर सम्मेलन में 55, 000 करोड़ रुपये का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई थी और अभी तक 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर चुके हैं.
'कच्छ को दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन पार्क देंगे'
उन्होंने कहा कि हम कच्छ में 25 वर्ग किलोमीटर में फैले 30 गीगावॉट क्षमता वाले हरित ऊर्जा पार्क का निर्माण कर रहे हैं, जो अंतरिक्ष से भी दिखाई देगा.
"2014 के बाद से भारत की जीडीपी में 185% की वृद्धि हुई"
गौतम अदाणी ने कहा कि पिछले दशक के आंकड़े आश्चर्यजनक हैं.साल 2014 के बाद से भारत की जीडीपी में 185% की वृद्धि हुई है और प्रति व्यक्ति आय असाधारण रूप से 165% बढ़ी है. यह खास तौर पर इस दशक के भू-राजनीतिक संघर्षों और महामारी चुनौतियों को देखते हुए अद्वितीय उपलब्धि है.
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आज वाइब्रेंट गुजरात समिट का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम का आयोजन गांधीनगर के महात्मा मंदिर में हुआ. गुजरात को बिज़नेस का प्रीमियर डेस्टिनेशन बनाने में इस समिट का बहुत बड़ा योगदान माना जाता है.
(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं