अदाणी ग्रुप की अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) को मॉरीशस में वर्ल्ड सस्टेनेबिलिटी कांग्रेस ने 'बेस्ट ओवरऑल सस्टेनेबल परफॉर्मेंस' कैटेगरी में 'ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी लीडरशिप अवार्ड 2023' से सम्मानित किया है. AESL भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी है. इस अवार्ड से AESL की सस्टेनेबल प्रैक्टिस को लेकर प्रतिबद्धता और पावर सेक्टर में बतौर लीडिंग इनोवेटर ग्रीनर फ्यूचर में प्रमुख योगदान को पहचान मिली है.
ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी लीडरशिप अवार्ड हर वर्ष उन कंपनियों को दिया जाता है, जो सस्टेनेबिलिटी में बेहतरीन काम करती हैं. अवार्ड कमेटी ने AESL को उसके नवोन्मेषी समाधानों, पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने की प्रतिबद्धता और सस्टेनेबल प्रैक्टिस को बढ़ावा देने के लिए डेडिकेशन को मान्यता दी है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
वर्ल्ड सस्टेनेबिलिटी एक नॉन-प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन है, जो सस्टेनेबल लीडरशिप के लिए काम करता है. यह बेहतर भविष्य के लिए सस्टेनेबल बिजनेस प्रैक्टिस और सॉल्यूशंस में तेजी लाने और जागरूक करने लिए संगठनों, एनजीओ, पब्लिक इंटरेस्ट ग्रुप और सरकारी निकायों को एक साथ लाने की कोशिश करता है.
AESL के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल सरदाना ने कहा, "हम इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को पाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं. इससे हमारी सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा देने की हमारी कोशिशों को नई पहचान मिली है और हमें ग्रीनर और अधिक सस्टेनेबल फ्यूचर की दिशा में अपना काम जारी रखने के लिए प्रेरणा मिली है."
AESL सस्टेनेबल इनोवेशन में हमेशा सबसे आगे रहा है और ऐसे सॉल्यूशंस विकसित कर रहा है जो न केवल पर्यावरण को फायदा पहुंचाते हैं बल्कि इकॉनोमिक ग्रोथ और सोशल डवलपमेंट में भी योगदान देते हैं. कंपनी की सस्टेनेबल प्रैक्टिस ने इंडस्ट्री में एक बेंचमार्क स्थापित कर दिया है, जिसको फॉलो करने के लिए दूसरे लोग भी प्रेरित हो रहे हैं.
(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं