विज्ञापन
This Article is From May 11, 2024

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 65.68 प्रतिशत मतदान : चुनाव आयोग

Lok Sabha elections: चुनाव आयोग ने एक बयान में बताया कि 66.89 प्रतिशत पुरुषों, 64.4 प्रतिशत महिलाओं और 25.2 प्रतिशत पंजीकृत ट्रासजेंडर ने मतदान किया

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 65.68 प्रतिशत मतदान : चुनाव आयोग
प्रतीकात्मक तस्वीर.
नई दिल्ली:

Lok Sabha elections 2024: लोकसभा चुनाव के अद्यतन आंकड़े के अनुसार, तीसरे चरण में 65.68 प्रतिशत मतदान हुआ. निर्वाचन आयोग ने शनिवार को यह जानकारी दी. निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने तीसरे चरण के मतदान के एक दिन बाद आठ मई को भी मतदान प्रतिशत का यही आंकड़ा बताया था.

आयोग ने शनिवार को जारी एक बयान में बताया कि 66.89 प्रतिशत पुरुषों, 64.4 प्रतिशत महिलाओं और 25.2 प्रतिशत पंजीकृत ट्रासजेंडर ने मतदान किया. तीसरे चरण में 8.85 करोड़ पुरुषों और 8.39 करोड़ महिलाओं सहित 17.24 करोड़ नागरिक मतदान करने के योग्य थे.

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 93 निर्वाचन क्षेत्र में मंगलवार को मतदान हुआ था. इस दौरान हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुई थीं.

इससे पहले, 2019 के संसदीय चुनावों के तीसरे चरण में मतदान प्रतिशत 68.4 था.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lok Sabha Elections Third Phase, 65.68 Percent Voting, Lok Sabha Elections 2024
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com