विज्ञापन

तेलंगाना के नलगोंडा में बड़ा हादसा, खेल-खेल में कार के अंदर लॉक होने से 5 साल की मासूम बच्ची की मौत

घर के बाहर खेल रही बच्ची अचानक खड़ी कार में जाकर बैठ गई और गेट लॉक होने के कारण बाहर नहीं निकल सकी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

तेलंगाना के नलगोंडा में बड़ा हादसा, खेल-खेल में कार के अंदर लॉक होने से 5 साल की मासूम बच्ची की मौत
तेलंगाना नलगोंडा न्यूज: नार्केटपल्ली में खड़ी कार के अंदर मिली 5 साल की बच्ची की लाश, पुलिस ने बताया दम घुटने से हुआ हादसा
NDTV Reporter

Telangana News in Hindi: तेलंगाना के नलगोंडा जिले के नार्केटपल्ली में मंगलवार सुबह एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर के बाहर खड़ी कार में खेल-खेल में घुसी एक 5 साल की मासूम बच्ची की दम घुटने से मौत हो गई. मृतका की पहचान शरण्या के रूप में हुई है, जो पेरनी सतीश और गायत्री की बेटी थी. इस घटना के बाद से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है.

खेलते वक्त कार में जाकर बैठ गई थी मासूम

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह शरण्या अपने घर के पास दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी. इसी दौरान वह अचानक घर के सामने ही खड़ी एक कार के अंदर चली गई. किसी का ध्यान नहीं गया और कार के दरवाजे व खिड़कियां अंदर से लॉक हो गए. जब काफी देर तक शरण्या घर नहीं लौटी, तो उसकी मां गायत्री और रिश्तेदारों ने उसे आसपास के घरों और गलियों में खोजना शुरू किया.

घंटों बाद कार की पिछली सीट पर मिली बेहोश

घंटों की कड़ी मशक्कत और तलाश के बाद परिजनों की नजर अचानक घर के बाहर खड़ी कार पर पड़ी. जब उन्होंने कार के अंदर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. मासूम शरण्या कार की पिछली सीट पर बेहोश पड़ी थी. परिवार ने तुरंत कार का दरवाजा खोला और उसे पास के अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों का मानना है कि बंद वाहन के अंदर वेंटिलेशन न होने के कारण दम घुटने से बच्ची की जान गई है.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

नार्केटपल्ली पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सब-इंस्पेक्टर विष्णु मूर्ति ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह दम घुटने का मामला लग रहा है, फिर भी हर पहलू से जांच की जा रही है. पुलिस ने इस घटना के बाद सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को हमेशा लॉक रखें और यह सुनिश्चित करें कि बच्चे अकेले वाहनों तक न पहुंचें.

ये भी पढ़ें:- मेहंदी फंक्शन में पहुंची दू्ल्हे की गर्लफ्रेंड ने दुल्हन के चेहरे पर फेंका तेजाब, दो दिन बाद होनी थी शादी

लेखक के बारे में
img
आशीष कुमार पांडेय
Deputy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nalgonda Child Death News, Narkatpalli Car Incident, 5 Year Old Girl Suffocates In Car, Saranya Nalgonda Case, Telangana Tragic Accident Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com