विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2023

हमले की साजिश रचने के आरोप में बेंगलुरु में 5 संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार: पुलिस

सीसीबी ने संदिग्धों के कब्जे से विस्फोटक सामग्री भी जब्त की है. उनके पास बंदूकें और खंजर भी थे. पूछताछ के दौरान, संदिग्धों ने खुलासा किया कि वे एक आतंकी आरोपी टी नज़ीर के संपर्क में थे, जो वर्तमान में बेंगलुरु सेंट्रल जेल (परपन्ना अग्रहारा) में बंद है.

हमले की साजिश रचने के आरोप में बेंगलुरु में 5 संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार: पुलिस
संदिग्ध आतंकी आरोपी टी नजीर के संपर्क में थे, जो फिलहाल जेल में है.

कर्नाटक की राजधानी में आतंकवादी हमले की योजना बनाने के आरोप में केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने आज बेंगलुरु में पांच संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया. पुलिस बेंगलुरु के आरटी नगर इलाके से एक और संदिग्ध जुनैद की तलाश कर रही है, जिसका वर्तमान ठिकाना अज्ञात है. हालांकि, पुलिस के अनुसार, माना जा रहा है कि वह व्यक्ति विदेश में रहता है और हथियार और विस्फोटक उपलब्ध कराने का मास्टरमाइंड है. 

पुलिस की हिरासत में लिए गए पांच शख्स - सुहैल, उमर, जाहिद, मुदासिर और फैसल हैं, जो कि सभी बेंगलुरु से हैं और उनकी उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच है. उन्हें पहले 2017 में गिरफ्तार किया गया था और 2019 में रिहा होने से पहले एक हत्या के मामले में 18 महीने तक जेल में थे. सीसीबी ने संदिग्धों के कब्जे से विस्फोटक सामग्री भी जब्त की है. उनके पास बंदूकें और खंजर भी थे. पूछताछ के दौरान, संदिग्धों ने खुलासा किया कि वे एक आतंकी आरोपी टी नज़ीर के संपर्क में थे, जो वर्तमान में बेंगलुरु सेंट्रल जेल (परपन्ना अग्रहारा) में बंद है.

बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर दयानंद बी के मुताबिक, पांचों को नजीर ने कट्टरपंथी बनाया था. आरोपी, विदेश में एक अन्य व्यक्ति के साथ 2017 के एक हत्या मामले में शामिल थे. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी दयानंद ने कहा कि विदेश में उन्हें आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए हथियार मुहैया कराए गए. अधिकारी ने कहा कि बेंगलुरु पुलिस जुनैद का पता लगाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय कर रही है.

ये भी पढ़ें : गुजरात में 'आफत' की बारिश, सड़कों पर भरा पानी, डूबी कारें, IMD ने जारी किया अलर्ट

ये भी पढ़ें : दिल्‍ली में चालान न भरने वाले वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस हों सस्‍पेंड, ट्रैफिक पुलिस की मांग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
5 Suspected Terrorists Arrested In Bengaluru, Karnataka News, Karnataka Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com