दिल्ली में 20,684 ऐसे वाहन हैं, जिनके 100 या उससे ज्यादा बार चालान हो चुके हैं, लेकिन इनके मालिकों ने आज तक जुर्माना नहीं भरा है.1,65,072 वाहन हैं, जिनका 20 से ज्यादा बार चालान हुआ, लेकिन इन्होंने कभी जुर्माना नहीं भरा है. खास बात ये हैं कि इन्होंने सामान्य नहीं, बल्कि खतरनाक ट्रैफिक नियम तोड़े हैं. जैसे लापरवाही से वाहन चलाना, अत्यधिक गति में वाहन चलाना, लाल बत्ती या स्टॉप संकेत पर नहीं रुकना, अनुचित लेन परिवर्तन आदि उल्लंघन. दिल्ली समेत ज्यादातर गाडि़यां दूसरे राज्यों की है, जिनके मालिक नियम तोड़ रहे हैं और चालान नहीं भर रहे.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ये वाहन खतरनाक हैं. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली सरकार को पत्र लिखा है कि ऐसे अभी लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस या तो रद्द किए जाएं या फिर सस्पेंड किए जाएं. ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, 30 जून 2023 तक 58,81,261 वाहनों के कुल 2,63,96,367 चालान जारी हुए हैं. इनमे से 2,21,56,496 चालान बकाया. चौकाने वाली बात ये है कि इनमें से 67,42,448 बकाया नोटिस केवल 1,65,072 वाहनों के हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये चालान ऑटोमैटिक यातायात उल्लंघन कैमरों का उपयोग या फिर मौके पर चालान करके होते हैं.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं