विज्ञापन

गुजरात के आणंद में भूकंप के झटके, जानें कितनी रही तीव्रता

गांधीनगर स्थित संस्थान के अनुसार, भूकंप के यह झटके शाम 4.35 बजे महसूस किए गए और इसका केंद्र आणंद से 36 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपूर्व में स्थित था.

गुजरात के आणंद में भूकंप के झटके, जानें कितनी रही तीव्रता

गुजरात के आणंद जिले में बुधवार को 3.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. भूकंपीय अनुसंधान संस्थान ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप के कारण किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है. गांधीनगर स्थित संस्थान के अनुसार, भूकंप के यह झटके शाम 4.35 बजे महसूस किए गए और इसका केंद्र आणंद से 36 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपूर्व में स्थित था.

मामलातदार (आपदा) जयकिशन साधू ने कहा, “सभी तालुका विकास अधिकारियों, मामलातदारों और मुख्य अधिकारियों को भूकंप के बारे में सूचित कर दिया गया है और उन्हें किसी भी प्रकार की क्षति की जानकारी देने का निर्देश दिया गया है. अभी तक संपत्ति को कोई नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.”

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Earthquake, Anand District Earthquake, 3.4 Magnitude Earthquake, Earthquake In Gujarat, Institute Of Seismological Research
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com