विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2025

बंगाल में रेल हादसे में 3 हाथियों की मौत, ट्रैक पार करते समय आई ट्रेन, फिर घंटों बाधित रही आवाजाही

सात हाथियों का एक झुंड रेलवे लाइन पार कर रहा था. इसी दौरान एक ट्रेन आ गई. यह बड़ा हादसा हो गया. घटना के बाद झाड़ग्राम वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुँचे और हाथियों के शवों को हटाना शुरू किया.

बंगाल में रेल हादसे में 3 हाथियों की मौत, ट्रैक पार करते समय आई ट्रेन, फिर घंटों बाधित रही आवाजाही
रेल हादसे में हाथी की मौत.
  • झारखंड के घाटशीला के पास पश्चिम बंगाल के बासतोला रेलवे स्टेशन के समीप तीन हाथियों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई.
  • मृत हाथियों में एक वयस्क और दो बच्चा हाथी शामिल थे, जो रात के समय रेलवे लाइन पार कर रहे थे.
  • सात हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी ट्रेन आ जाने से यह दुर्घटना हुई.

झारखंड और पश्चिम बंगाल से सीमा से सटे बासतोला से रेल हादसे में तीन हाथियों की मौत की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार घाटशीला के चाकुलिया से सटे पश्चिम बंगाल के बासतोला में ट्रेन की चपेट में आने से तीन हाथी की मौत हो गयी है. मृत हाथियों में एक वयस्क और दो बच्चा हाथी शामिल हैं. घटना को लेकर बताया जा रहा कि घाटशीला के चाकुलिया वन क्षेत्र से सटे पश्चिम बंगाल के बसतोला रेलवे स्टेशन के पास बीती रात रेलवे लाइन पार करते समय तीन हाथी ट्रेन की चपेट में आ गए. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

7 हाथियों का झुंड ट्रैक कर रहा था क्रॉस, तभी आई ट्रेन

जानकारी के अनुसार, सात हाथियों का एक झुंड रेलवे लाइन पार कर रहा था. इसी दौरान एक ट्रेन आ गई. यह बड़ा हादसा हो गया. घटना के बाद झाड़ग्राम वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुँचे और हाथियों के शवों को हटाना शुरू किया. इस बीच, चार हाथी मृत हाथियों के पास फंस गए.

क्रेन के जरिए हाथी की लाश को पटरी से हटाया गया.

क्रेन के जरिए हाथी की लाश को पटरी से हटाया गया.

सुबह 7.30 बजे से रेल परिचालन हुआ सामान्य

ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत की घटना से अफरा-तफरी मच गई. जिससे खड़गपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले खड़गपुर-टाटानगर रेलखंड पर ट्रेन परिचालन सुबह तक पूरी तरह से बाधित रही. सुबह 7:30 तक क्रेन बुलवा कर हाथियों का शव ट्रैक से हटाया गया. जिसके बाद रेल का परिचालन सामान्य कर दिया गया.

जंगल से घिरा है खड़गपुर रेल मंडल का यह रूट

इस घटना पर रेलवे के खड़गपुर मंडल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. मालूम हो कि खड़गपुर रेल मंडल में आने वाला यह रूट जंगलों से घिरा है. यहां हाथियों के साथ-साथ अन्य जंगली जानवर भी है. बीती रात रेल हादसे में हाथियों की मौत से वहां आस-पास से लोगों की भीड़ जुटी रही.

(घाटशिला से रणधीर गुप्ता की रिपोर्ट)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Benagal, Rail Accident, Elephant Killed, Elephant Killed In Rail Accident, Ghatshila
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com