विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2017

गोवा में पुलिसकर्मियो पर हमले को लेकर 11 पर्यटक गिरफ्तार

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना उत्तरी गोवा में समुद्र तट पर कल करीब 3.45 बजे हुई जब ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों ने 11 व्यक्तियों से ठीक से आचरण करने के लिए कहा.

गोवा में पुलिसकर्मियो पर हमले को लेकर 11 पर्यटक गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो
  • गोवा के प्रसिद्ध कलंगूट समुद्र तट का मामला
  • दो सिपाहियों पर किया कथित तौर से हमला
  • परीक्षण में आरोपियों के खून के नमूनों में शराब की मात्रा पायी गयी
पणजी: गोवा के प्रसिद्ध कलंगूट समुद्र तट पर शराब नहीं पीने और किसी प्रकार की उलटी सीधी हरकत नहीं करने के लिए कहे जाने पर पर्यटकों के एक समूह ने गोवा पुलिस के दो सिपाहियों पर कथित तौर हमला कर दिया. एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना उत्तरी गोवा में समुद्र तट पर कल करीब 3.45 बजे हुई जब ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों ने 11 व्यक्तियों से ठीक से आचरण करने के लिए कहा.

कलंगूट पुलिस थाने के निरीक्षक जीवबा दलवी ने कल रात संवाददाताओं को बताया जब हरियाणा और दिल्ली के नशे में धुत पर्यटकों से पूछताछ की गयी, तो उन्होंने वर्दी में तैनात सिपाहियों पर हमला कर दिया. आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार सभी 11 व्यक्तियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस अधिकारी ने बताया परीक्षण में आरोपियों के खून के नमूनों में शराब की मात्रा पायी गयी. 
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tourists, Tourists Arrested In Goa, Goa, Assaulting Cops, 11 Tourists, Goa Beach, Goa Beaches
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com