छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के महासमुंद जिले के अंसुला गांव के 51 बच्चों समेत करीब 100 लोगों को बुधवार को विषाक्त भोजन (Food Poisoning) करने से बीमार पड़ गए. संदिग्ध फूड प्वाइजनिंग की वजह से सभी को पिथौरा के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अधिकारियों ने एनडीटीवी को बताया कि सभी पीड़ितों ने अपने गांव में सरकारी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के आवास पर एक समारोह में भाग लिया था. वहां भोजन के बाद सभी ने दस्त और उल्टी की शिकायत की, जिसके बाद उन्हं अस्पताल में दाखिल कराया गया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
स्वास्थ्य देखभाल केंद्र में सभी रोगियों को स्लाइन चढ़ाया गया. घटना की सूचना पाकर जिले के कलेक्टर डोमन सिंह पिथौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और उन मरीजों से मिले जो अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.
सिंह ने एनडीटीवी को बताया, "हमने यहां वार्ड का निरीक्षण किया. सांकरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती अधिकांश मरीजों को छुट्टी दे दी गई है. मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को भी बुलाया गया है."
कलेक्टर ने जिला अधिकारी को जांच कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं