बिहार के रोहतास और कटिहार जिलों में रविवार को जलाश्यों में नहाते समय डूबने से दस बच्चों की मौत हो गई. रोहतास जिले में सोन नदी में नहाते समय छह बच्चे डूब गए, जबकि एक बच्चा लापता है. एक अन्य बच्चे को राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने बचा लिया.
रोहतास की जिलाधिकारी उदिता सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा कि यह घटना आज सुबह उस हुई जब तुम्बा गांव में कुल आठ बच्चे सोन नदी में नहा रहे थे. उन्होंने बताया, “ग्रामीणों के अनुसार, बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद एसडीआरएफ कर्मियों के साथ स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया.”
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सिंह ने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के कर्मियों ने छह बच्चों के शव बरामद किए तथा एक बच्चा अब भी लापता है. जिलाधिकारी ने बताया कि बचाव दल ने एक अन्य बच्चे को बचा लिया जिसे इलाज के लिए तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
उन्होंने कहा, 'लापता बच्चे का पता लगाने का प्रयास गोताखोरों द्वारा जारी है. सभी बच्चे 10-12 साल की उम्र के हैं. हम मृतकों की पहचान का पता लगाने की भी कोशिश कर रहे हैं. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.'
पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में रविवार को कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के सरैया इलाके में एक तालाब में नहाते समय चार बच्चे डूब गए.
कुरसेला थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है. इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोहतास और कटिहार जिलों में 10 बच्चों की मौत पर शोक-संवेदना व्यक्त की.
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से रविवार को जारी एक बयान के मुताबिक, कुमार ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं