आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर पार्टी आगामी पंजाब चुनाव में सत्ता में आती है तो वह राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर केंद्र के साथ काम करेगी. पिछले महीने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा में सेंध के संबंध में केजरीवाल ने आज अमृतसर में मीडिया से जोर देते हुए कहा कि "आप" कभी भी राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर समझौता नहीं करती है. उन्होंने कहा, "अगर पंजाब में सत्ता में आए तो पंजाब और देश में सुरक्षा के मुद्दे पर केंद्र के साथ मिलकर काम करेंगे."
पीएम सुरक्षा में सेंध के मुद्दे पर उन्होंने कहा, "पीएम की सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, लेकिन दोनों तरफ से राजनीति की गई." गौरतलब है कि 5 जनवरी को अपने पंजाब दौरे के दौरान, बठिंडा में एक फ्लाईओवर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान सड़क रोके जाने के चलते लगभग 20 मिनट तक रोकना पड़ा था. जिसके बाद पीएम मोदी को अपना दौरा बीच में ही छोड़ कर दिल्ली लौटना पड़ा था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस दौरान केजरीवाल ने कांग्रेस और बीजेपी पर भी तीर छोड़े और कहा कि पंजाब में सारी पार्टियां उन्हें और आप के सीएम कैंडिडेट भगवंत मान को गालियां दे रही हैं. केजरीवाल ने कहा, 'अमित शाह, प्रियंका गांधी ने कल मुझे गालियां दीं. हमारा कसूर क्या है? हम तो पंजाब में स्कूल अच्छा करने की बात कह रहे हैं.'
प्रधानमंत्री मोदी की पंजाब में तीन चुनावी रैलियां, व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए
इन दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब में अपनी पार्टी के चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं. इस दौरान पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान भी उनके साथ देखे जा सकते हैं. आपको बता दें कि पंजाब में मतदान 20 फरवरी को होना है और पंजाब सहित पांच राज्यों के चुनावों के परिणाम 10 मार्च को सबके सामने होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं