क्रूज ड्रग्स पार्टी के मामले में आर्यन खान (Aryan Khan) के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा (Munmun Dhamecha) को भी अरेस्ट किया गया है. एनसीबी का कहना है अरबाज और मुनमुन के पास से भी ड्रग्स बरामद हुए हैं. आर्यन खान को तो ज्यादातर लोग जानते हैं कि वह शाहरुख खान के बेटे हैं, लेकिन मुनमुन धमेजा कौन हैं और कैसे इस मामले में उनका नाम सामने आया, ये बताया उनके वकील ने. एनडीटीवी संवाददाता ने मुनमुन धमेचा के वकील अनिल सिंह से इस बारे में बातचीत की. मुनमुन के पास 5 ग्राम ड्रग्स मिलने के सवाल पर उनके वकील ने कहा कि मुनमुन के पास कुछ नहीं मिला है और न ही उनका इन लोगों से कोई संबंध है. मुनमुन को भी आने का न्योता दिया गया था. वकील ने ये भी साफ किया वह आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट को जानती भी नहीं हैं.
बता दें कि आर्यन खान की ओर से भी कहा गया है कि उन्हें इनवाइट किया गया था. आर्यन खान शाहरुख खान के बेटे हैं, जबकि मुनमुन के प्रोफाइल के बारे में पूछने पर उनके वकील ने कहा कि उन्हें भी ऑर्गेनाइजर ने इनवाइट किया था. मुनमुन मॉडलिंग और फ्री लांस एकरिंग करती हैं. वह मध्य प्रदेश के सागर की है. कोविड के समय वह सागर में ही रह रही थीं, काम के लिए हाल ही में मुंबई आई थीं. उनकी पढ़ाई भी मध्य प्रदेश से ही हुई है. मुनमुन का ड्रग्स से जुड़ा कोई रिकॉर्ड नहीं है. न ही उनके पास कोई नशीला पदार्थ मिला है. रूम भी उन्होंने बुक नहीं किया था. उन्हें न्योता दिया गया तो वह पहुंची थीं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि अरबाज के पास से 6 ग्राम चरस जब्त किया गया. इस केस में कुल 8 आरोपी हैं. आरोपी विक्रांत छोकर से 5 ग्राम एमडी व 5 ग्राम मेफेड्रोन व 10 ग्राम कोकीन जब्त हुआ. आरोपी नंबर 6 इश्मीत से कोकीन और एमडीएमए की गोलियां इंटरमीडिएट की मात्रा में मिलीं. भौमिक से हमें एमडीएमए की 4 गोलियां मिलीं. नुपुर से हमने 4 एमडीएमए गोलियां बरामद कीं. जायसवाल ने नूपुर को 4 गोलियां दी थीं. बता दें कि आर्यन के वकील सतीश मानशिन्दे ने जोर देकर बोला कि आर्यन खान से कुछ भी जब्त नहीं किया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं