सोशल मैसेंजिग ऐप व्हाट्सएप (WhatsApp) की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर काफी विवाद हो रहा है. इस बीच गूगल (Google) पर सर्च करने पर एक बार फिर व्हाट्सएप प्राइवेट ग्रुप दिखाई दे रहे हैं. अब कोई भी गूगल पर सर्च करके व्हाट्सएप के प्राइवेट ग्रुप ढूंढ सकता है और उन्हें जॉइन कर सकता है. यह दिक्कत पहली बार 2019 में दिखी थी और स्पष्ट रूप से सार्वजनिक होने के बाद पिछले साल इसे दुरुस्त किया गया था. गूगल पर सर्च करने पर व्हाट्सएप यूजर की प्रोफाइल दिख रही है. इस वजह से लोगों के फोन नंबर और प्रोफाइल पिक्चर सामान्य गूगल सर्च पर सामने आ सकती है.
ग्रुप चैट इनवाइट की इंडेक्सिंग की अनुमति देकर, व्हाट्सएप अब इंटरनेट पर कई प्राइवेट ग्रुप उपलब्ध करवा रहा है, क्योंकि उनके लिंक गूगल पर एक साधारण सर्च का उपयोग करके एक्सेस किया जा सकते हैं. बताया जा रहा है कि जिसे भी यह लिंक मिलते हैं, वह ग्रुप में न सिर्फ शामिल हो सकता है बल्कि मेंबर्स और अन्य लोगों द्वारा ग्रुप में शेयर किए जा रहे हैं पोस्ट के साथ उनके फोन नंबर भी देख सकता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर राजशेखर राजहरिया ने हमारी सहयोगी वेबसाइट 'गैजेट्स 360' को गूगल पर व्हाट्सएप ग्रुप चैट इनवाइट के इंडेक्सिंग की जानकारी दी. हाल ही में इंडेक्सिंग एक बार फिर से शुरू हुई है. सर्च रिजल्ट में लगभग 1500 से ज्यादा ग्रुप इनवाइट लिंक मौजूद थे.
EPFO ने शिकायतों के समाधान के लिये शुरू की व्हाट्सएप हेल्पलाइन सेवा
गूगल द्वारा इंडेक्स किए गए कुछ लिंक पोर्न शेयर करने वाले व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े थे. कुछ अन्य मामलों में, ये खास समुदाय या अन्य मुद्दों से जुड़े व्हाट्सएप ग्रुप के लिंक थे. 'गैजेट्स 360' को बंगला और मराठी यूजर्स के लिए मैसेज शेयर करने वाले ग्रुप मिले हैं. इन लिंक्स के साथ जिन लोगों को इससे जुड़ने के लिए इनवाइट नहीं किया गया था, वे भी आसानी से इनमें शामिल हो सकते हैं.
VIDEO: फेसबुक और व्हॉट्सएप पर BJP-RSS का कंट्रोल : राहुल गांधी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं