पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का एक दल रविवार को कोलकाता में वहां के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर से मिला और मांग की कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मेडिकल रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए. बीजेपी के सांसद अर्जुन सिंह ने इस मुलाकात के बाद पत्रकारों को बताया कि 'ममता बनर्जी ने पहले इसे हमला बताया, फिर एक्सीडेंट और आज उन्होंने रैली निकाली है. उनकी मेडिकल रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाना चाहिए, क्योंकि हमें शक है कि डॉक्टरों पर दबाव डाला गया था.'
बीजेपी नेताओं के दल ने CEO को इस संबंध में एक चिट्ठी भी सौंपी. बीजेपी के राज्य इकाई की ओर से लिखे गए इस लेटर में कहा गया है कि 'पॉलिटिकल माइलेज के लिए इस कथित हमले का फायदा उठाया गया है. भारतीय चुनाव आयोग ने अपनी रिपोर्ट में हमले की आशंकाओं को खारिज किया है. ऐसा लगता है कि तृणमूल कांग्रेस और इसके कैडरों ने मुख्यमंत्री को लगी कथित चोट, जो कि हमदर्दी बटोरने और राज्य में हिंसा भड़काने के लिए खुद से लगाई गई लगती है, का फायदा उठाने की कोशिश की है.'
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
लेटर में यह भी कहा गया है कि हमले के लिए टीएमसी की ओर से बीजेपी पर आरोप लगाया जाना चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन है और 'यह जरूरी है कि यह सच सामने लाया जाए, जिससे कि ऐसी घटनाएं लोगों को धोखा देने और उनके मत के चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश फिर न करें.'
बता दें कि बीजेपी की यह मांग तब आई है, जब ममता बनर्जी रविवार को ही कोलकाता के हाजरा में रोडशो कर रही थीं. बनर्जी हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रही थीं जबकि सुरक्षाकर्मी उनके व्हीलचेयर को पकड़ कर आगे बढ़ा रहे थे. बनर्जी ‘नंदीग्राम' दिवस के मौके पर मायो रोड से हाजरा मोड़ तक पांच किलोमीटर लंबे रोडशो में शामिल हुईं.
ममता की रिपोर्ट पर चुनाव आयोग का कहना है कि यह हमला नहीं, हादसा था. शुक्रवार को रिपोर्ट मिलने के बाद चुनाव आयोग ने इस मामले पर चर्चा करने के लिए बैठक की थी. आयोग ने कहा कि यह हादसा उनके सुरक्षाकर्मियों की चूक की वजह से हुआ है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं