सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश की वयस्क आबादी में 58 प्रतिशत को कोविड-19 टीकों (Covid vaccines) की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है, वहीं 18 प्रतिशत को दोनों खुराकें दी गयी है. इसके साथ ही सरकार ने कहा कि देश में अब तक 72 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं. अधिकारियों ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अब भी कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहा है और यह अभी खत्म नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि देश के 35 जिलों में साप्ताहिक कोविड संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक है जबकि 30 जिलों में यह दर 5 से 10 प्रतिशत के बीच है. उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों से सामने आ रहे नए मामलों का ब्योरा उपलब्ध कराते हुए कहा कि पिछले हफ्ते सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में से 68.59 प्रतिशत केरल से थे.
कोरोना से मौतों को रोकने में पहला टीका 96.6% प्रभावी, दोनों डोज की प्रभावशीलता 97.5% : केंद्र सरकार
टीकाकरण अभियान के संदर्भ में अधिकारियों ने कहा कि सिक्किम, दादरा एवं नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोविड टीकों की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है. एक अधिकारी ने बताया कि भारत में बृहस्पतिवार तक कोविड टीकों की कुल 72 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
भारत में पिछले 24 घंटे में नए COVID-19 केसों में 14.2 फीसदी बढ़ोतरी
स्कूलों को नियमित रूप से पुन: खोले जाने के बारे में अधिकारियों ने कहा कि किसी वैज्ञानिक संस्था या साक्ष्य में यह नहीं कहा गया है कि स्कूलों को फिर से खोलने के लिए बच्चों का टीकाकरण पूर्व शर्त होनी चाहिए. उन्होंने हालांकि कहा कि शिक्षकों, कर्मचारियों और अभिभावकों का टीकाकरण वांछनीय है.
क्या वैक्सीन से लॉन्ग कोविड पर भी पड़ता है असर?
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं