विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2021

UP : लखीमपुर-खीरी में महिला की साड़ी खींचने के मामले में तत्काल कार्रवाई करे पुलिस : महिला आयोग

महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेश को गुरुवार को एक पत्र लिखा और दोनों पुरुषों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अनुंशसा की.

UP : लखीमपुर-खीरी में महिला की साड़ी खींचने के मामले में तत्काल कार्रवाई करे पुलिस : महिला आयोग
महिला आयोग ने इस घटना के आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुरी खीरी जिले में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान एक महिला के साथ बदलसूली के मामले में राज्य की पुलिस से कहा कि इस घटना के आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए. आयोग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सोशल मीडिया में साझा किए गए उस वीडियो पर महिला आयोग ने संज्ञान लिया है जिसमें दो लोग एक महिला की साड़ी खीचते हुए नजर आ रहे हैं. महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेश को गुरुवार को एक पत्र लिखा और दोनों पुरुषों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अनुंशसा की.

उत्तर प्रदेश : ब्लॉक प्रमुख के चुनाव से पहले प्रतिद्वंदी दल के कार्यकर्ताओं ने खींची महिला की साड़ी

आयोग ने कहा कि ट्विटर पर यह वीडियो टैग किए जाने के बाद उसकी ओर से यह कदम उठाया गया. गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां विकास खंड में क्षेत्र पंचायत प्रमुख के नामांकन के दौरान समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार के साथ कथित तौर पर अभद्रता, साड़ी खींचने और नामांकन पत्र फाड़ने का मामला सामने आया है. इस घटना को लेकर शुक्रवार को संबंधित क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ), पसगवां थाना प्रभारी (एसएचओ), चौकी प्रभारी एक निरीक्षक और तीन उपनिरीक्षकों समेत कुल छह पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया.

VIDEO: UP में ब्लॉक प्रमुख के लिए वोटिंग, आज ही आ सकते हैं नतीजे

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Block Pramukh Chunav, Block Pramukh Chunav Violence, Lakhimpur-kheri Violence
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com