विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2017

बिम्सटेक बैठक में शामिल होने के लिए सुषमा स्वराज काठमांडू पहुंचीं

भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 15वीं बिम्सटेक मंत्रीस्तरीय बैठक में शामिल होने के लिए गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर काठमांडू पहुंचीं.

बिम्सटेक बैठक में शामिल होने के लिए सुषमा स्वराज काठमांडू पहुंचीं
सुषमा स्वराज नेपाल में ताजा राजनीतिक घटनाक्रमों का भी जायजा लेंगी (फाइल फोटो)
काठमांडू: भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 15वीं बिम्सटेक मंत्रीस्तरीय बैठक में शामिल होने के लिए गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर काठमांडू पहुंचीं. सुषमा, नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के 23 अगस्त के प्रस्तावित भारत दौरे से पहले काठमांडू दौरे पर पहुंची हैं.

नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा पहले विदेश दौरे के तहत 23 अगस्त को पहुंचेंगे भारत

सुषमा 'बे ऑफ बंगाल इनिशियेटिव फॉर मल्टी-सेक्टरल टेक्निकल एंड इकॉनॉमिक कोओपरेशन' (बिम्सटेक) की बैठक में शामिल होने के अलावा देउबा, राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी, विपक्ष के नेता केपी ओली, माओवादी नेता पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' और मधेसी नेताओं से भी मुलाकात करेंगी और नेपाल में ताजा राजनीतिक घटनाक्रमों का भी जायजा लेंगी.

नेपाल के प्रधानमंत्री ने मंत्रीस्तरीय बैठक का उद्घाटन किया, जिसमें नेपाल, भारत, बांग्लादेश और भूटान के विदेश मंत्री और म्यांमार और थाइलैंड के उप विदेश मंत्री शामिल हुए. बिम्सटेक शीर्ष अधिकारियों की बैठक का 18वां सत्र गुरुवार सुबह राजधानी में शुरू हुआ. 

नेपाल के एक अधिकारी ने कहा कि बिम्सटेक में भारत का महत्वपूर्ण स्थान है. नेपाल, क्षेत्रीय समूह का वर्तमान अध्यक्ष है. सदस्य देश इसी साल बाद में नेपाल में ही होने वाले चौथे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन की तारीख तय करने को लेकर चर्चा करेंगे. बिम्सटेक बैठक के प्रमुख एजेंडे में सदस्य देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देना है. सम्मेलन में व्यापार, आतंकवाद, गरीबी निवारण, परिवहन, पर्यटन, संचार, उर्जा, कृषि, जनस्वास्थ्य, वातावरण एवं प्राकृतिक आपदा के साथ ही जलवायु परिवर्तन जैसा विषयों पर बातचीत होगी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
External Affairs Minister Sushma Swaraj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com