विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2018

राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला क्या कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए बड़ा झटका है?

राफेल डील को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सबसे ज्यादा आक्रामक रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस अब जेपीसी जांच की मांग कर रही है.

राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला क्या कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए बड़ा झटका है?
राफेल डील पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सबसे ज्यादा आक्रामक रहे हैं.
नई दिल्ली: राफेल डील पर पीएम मोदी  पर सीधा आरोप लगाने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए सुप्रीम कोर्ट का फैसला किसी झटके से कम नहीं है. साल 2018 में राफेल में इस डील को लेकर राहुल गांधी ने लगभग हर दिन आरोप लगाए हैं. उनका साफ आरोप था कि मोदी सरकार ने फ्रांस से महंगे विमान खरीदे हैं इसके साथ ही ऑफेसट पार्टनर चुनने में भी रिलायंस को फायदा पहुंचाने के लिए हिंदुस्तान एयरोनेटिक्स को सौदे से बाहर कर दिया गया. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार ने राफेल असली कीमत नहीं बता रही है जिसकी वजह है कि उसने महंगे जहाज खरीदे हैं और जिससे देश के खजाने को चूना लगा है. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने फ्रांस से 36 राफेल विमानों की खरीद के मामले में शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार को क्लीन चिट दे दी है. अदालत ने कहा कि हमें फ्रांस से 36 राफेल विमानों की खरीद की प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने का कोई कारण नजर नहीं आता है. सुबह सदन की बैठक शुरू होते ही जहां विपक्ष के कुछ सदस्य अपनी अपनी मांगों को लेकर आसन के पास आकर नारेबाजी कर रहे थे, वहीं भाजपा के सदस्य भी शीर्ष अदालत के फैसले की पृष्ठभूमि में आक्रामक दिखे.  भाजपा सदस्य ‘राहुल गांधी माफी मांगो' के नारे लगा रहे थे. संसदीय कार्य मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी सदन में कहा कि शुक्रवार को न्यायालय के फैसले के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को इस मामले में माफी मांगनी चाहिए.​ वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि सरकार राफेल डील पर चर्चा करने के लिए तैयार है. फिलहाल देखने वाली बात यह है होगी कि इस सौदे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस और राहुल गांधी की छवि पर कितना असर पड़ेगा.

राफेल डील पर राहुल गांधी के बड़े आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का दावा- राफेल सौदे की जांच में सामने आएंगे मोदी और अंबानी के नाम
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) चुनावी रैलियों में लगातार राफेल का मुद्दा उठाते हुए मोदी सरकार पर हमला बोल रहे हैं. बुधवार को उन्होंने दावा करते हुए कहा कि राफेल सौदे की जांच होने पर घोटाला उजागर होगा और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अनिल अंबानी के नाम सामने आएंगे.​​

छत्तीसगढ़ः राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, 526 करोड़ के राफेल जहाज 1600 करोड़ में खरीदे
छत्तीसगढ़ के कांकेर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi) ने रैली को संबोधित किया. उन्होंने राफेल डील और नोटबंदी पर पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा.​

राहुल का आरोप, दसॉल्ट ने अनिल अंबानी को जमीन खरीदने के लिए पैसे दिए
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर राफेल सौदे को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि यह पूरी तरह दलाली का केस है​

राफेल सौदे पर राहुल गांधी का दावा: अगर राफेल की जांच शुरू हो जाए, तो पीएम नरेंद्र मोदी बच नहीं पाएंगे
पिछले काफी समय से राफेल सौदे को लेकर सरकार और विपक्ष में तकरार जारी है. एक ओर जहां सरकार कह रही है कि उसने राफेल सौदे में कोई गड़बड़ी नहीं की और राष्ट्रीय सुरक्षा का ख्याल रखा है. ​

राहुल गांधी ने CBI चीफ को छुट्टी पर भेजने का मामला राफेल डील से जोड़ा, कहा- जांच शुरू हुई तो PM 'खत्म'
सीबीआई  (CBI Crisis) में चल रहे संग्राम के बीच विपक्ष लगातार मोदी सरकार (Modi Govt) पर हमलावर है. सीबीआई चीफ आलोक वर्मा (Alok Verma) को छुट्टी पर भेजे जाने को राफेल डील (Rafale Deal) में कथित भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक बार फिर पीएम मोदी पर हमला बोला.​

Rafale Deal पर नए खुलासे के बाद राहुल गांधी का हमला: देश के PM भ्रष्ट हैं, अनिल अंबानी के चौकीदार हैं
राफेल सौदे को लेकर फ्रांस की खोजी खबरों की वेबसाइट 'मीडियापार्ट' के नये खुलासे के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से राफेल मामले पर मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की है. ​

ऐसे ही कई बयान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिए हैं. लेकिन सुप्रीम कोर्ट की ओर से आए इस फैसले का असर राहुल गांधी पर भी असर पड़ सकता है. हालांकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने प्रेस कांन्फ्रेंस ने आरोपों को दोहराते हुए कहा कि जो तथ्य सामने हैं उससे साफ है कि पीएम मोदी ने व्यक्तिगत रूप से फ्रांस सरकार से बातचीत कर 36 विमान महंगी कीमत में खरीदे और हिंदुस्तान एयरोनेटिक्स को सौदे से बाहर रिलायंस को डील में ले आए. राज्यसभा सांसद और वकील केटीएस तुलसी ने भी माना है कि सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला मोदी सरकार के लिए राहत लेकर आया है. इसी बीच खबर है कि संसद में अब कांग्रेस संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी की जांच कराने की मांग कर रही है. फिलहाल इस मुद्दे पर कांग्रेस रक्षात्मक और मोदी सरकार आक्रामक दिख रही है. 

राफेल पर दसॉ के CEO के बयान पर आनंद शर्मा ने कहा, यह कोई स्पष्टीकरण नहीं और सवाल पैदा होंगे​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi And Rafale
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com