उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के नजदीक कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि चारों रेलवे ट्रैक पर काम करने वाले दिहाड़ी मजदूर थे। ये मजदूर कानपुर जिले के चकेरी स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर स्लीपर बिछाने का काम कर रहे थे। काम खत्म करके उन्होंने वहीं से शराब खरीद कर पी थी।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
चारों ट्रेन से वापस कौशांबी लौट रहे थे और ट्रेन में ही शराब पी थी। शराब पीने के बाद अचानक इनकी हालत बिगड़ने लगी और ट्रेन में ही 26 साल के महेंद्र नाम के एक शख्स ने दम तोड़ दिया।
बाकी के तीन अन्य जिनकी उम्र 40 से 50 के बीच थी, उनकी कौशाम्बी के मंझनपुर के एक अस्पताल में मौत हो गई। मरने वाले चारों लोग कौशांबी सिराथू के बिदनपुर गांव के रहने वाले थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं