विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2011

सोनिया गांधी के जन्मदिन पर बधाइयों का तांता

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के 66वें जन्मदिवस पर उनके सरकारी आवास पर पार्टी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, सांसद और मंत्री एकत्रित हुए।
New Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के 66वें जन्मदिवस पर उनके सरकारी आवास पर पार्टी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, सांसद और मंत्री एकत्रित हुए। सोनिया गांधी के 10, जनपथ स्थित घर के बाहर एक चलते-फिरते मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई और उत्साही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटा और वहां जमा सभी लोगों में उसे बांटा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बधाई देने वाले पार्टी नेताओं में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी, विदेश मंत्री एसएम कृष्णा समेत कई केंद्रीय मंत्री, सांसद केशव राव, केएस राव, सुदर्शन नचियप्पन और जम्मू-कश्मीर राज्य कांग्रेस के प्रमुख सैफुद्दीन सोज शामिल थे। पार्टी कार्यकर्ताओं के एक दल ने एक मिनी ट्रक पर गणेश की प्रतिमा स्थापित की और गांधी के लंबे और स्वस्थ्य जीवन के लिए उनसे प्रार्थना और कामना की। गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि कार्यकर्ता बहुत सारा धन खर्च कर और मुसीबतें झेल कर दूर-दराज के इलाके से उन्हें बधाई देने के लिए दिल्ली नहीं आएं। अपील के बावजूद, सुबह से पार्टी कार्यकर्ता उनके आवास पर ढोल-नगाड़े के साथ जमा हुए और उनका जन्मदिन मनाया।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सोनिया गांधी, जन्मदिन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com