Hema Malini Birthday Special: बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियां अपनी अदाकारी से फैंस के दिलों पर राज करती हैं तो खुद अपनी खूबसूरती से लेकिन आज हम जिनके बारे में बात कर रहे हैं उनकी तो हर एक अदा पर फैंस फिदा हैं. हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की, जिनकी अदाकारी जहां दिल को छूती है तो वहीं उनकी खूबसूरती दिल में उतर जाती है. हेमा मालिनी आज अपना 74 वां जन्मदिन मना रही हैं. 16 अक्टूबर 1948 को तमिलनाडु के अम्मांकुड़ी में बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल का जन्म हुआ था. हेमा मालिनी बॉलीवुड की एक ऐसी ब्यूटी क्वीन है जिनका जादू आज भी बरकरार है. हेमा मालिनी को ड्रीम गर्ल यूं ही नहीं कहा जाता. आज इस उम्र में आकर भी उनकी खूबसूरती पर उनके दीवाने मरते हैं. हेमा मालिनी की सिर्फ एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. तो चलिए आपको रूबरू कराते हैं ड्रीम गर्ल की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरों से.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हेमा मालिनी की खूबसूरती, उनकी मुस्कुराहट और उनकी बेहद खूबसूरत आंखों ने न जाने कितने लोगों को दीवाना बनाया है. आज भी ड्रीम गर्ल की खूबसूरती के आगे किसी का भी टिक पाना मुश्किल है. एक सफल अभिनेत्री के साथ-साथ अब हेमा मालिनी एक सक्सेसफुल पॉलिटिशन भी हैं. हेमा मालिनी की फिल्मी कैरियर की बात करें तो उन्होंने 1968 में सपनों का सौदागर फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री ली. इस फिल्म में हेमा के साथ मशहूर अभिनेता राजकुमार थे. उस वक्त राज कपूर ने यह कह दिया था कि यह लड़की सिनेमा की एक बहुत बड़ी स्टार बनेगी.
सालों तक बॉलीवुड पर राज करने वाली ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी पर आज भी लाखों करोड़ों दिल फिदा हैं. हेमा मालिनी बॉलीवुड की उन चंद खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्हें उनके करियर की शुरुआत में सफलता नहीं मिली लेकिन बाद में उनकी गिनती इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में की जाने लगी. राज कपूर ने हेमा मालिनी को अपनी फिल्म सपनों के सौदागर में प्रमोशन के दौरान ड्रीम गर्ल के रूप में प्रेजेंट किया और तब से उनकी यह पहचान बन गई.
बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी न सिर्फ बेहद खूबसूरत हैं बल्कि उतनी ही ज्यादा टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से भी एक हैं. यह तो हम सभी जानते हैं कि हेमा मालिनी ने पहले से शादीशुदा अभिनेता धर्मेंद्र से शादी की थी लेकिन यह कम लोग ही जानते हैं कि हेमा पर सिर्फ धर्मेंद्र ही नहीं कई बॉलीवुड के 3 और अभिनेताओं का दिल फ़िदा था.
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजीव कुमार हेमा मालिनी की खूबसूरती पर इस कदर फ़िदा थे कि वह उनसे शादी करना चाहते थे, लेकिन उनकी ख्वाहिश पूरी ना हो सकी. सिर्फ संजीव कुमार ही नहीं बल्कि जीतेंद्र ने भी हेमा के सामने शादी का प्रपोजल रखा था, लेकिन उस वक्त तक हेमा मालिनी और धर्मेंद्र रिश्ते में आ चुके थे. यही नहीं अपनी अदाकारी और आवाज से पहचाने जाने वाले राजकुमार भी ड्रीम गर्ल की खूबसूरती के कायल थे. राजकुमार हेमा मालिनी से शादी करना चाहते थे लेकिन हेमा ने इस प्रस्ताव से इनकार कर दिया था.
हेमा मालिनी ना सिर्फ बेहद खूबसूरत अदाकारा हैं बल्कि एक बेहतरीन क्लासिकल डांसर भी हैं. आज भी जब वो स्टेज पर परफॉर्म करती हैं तो पर देखने वालों की नज़रें ठहर जाती हैं. भरतनाट्यम में हेमा मालिनी पारंगत हैं. इसके अलावा कुचिपुड़ी और ओडीसी डांस में भी हेमा मालिनी माहिर हैं. ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की अनसीन तस्वीर उनके डांस परफॉर्मेंस की है.
फिल्मी करियर की बात करें तो हेमा मालिनी ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, जिनमें प्रेम नगर', 'सीता और गीता', 'शोले', 'महबूबा चरस', 'ड्रीम गर्ल', 'किनारा','त्रिशूल' जैसी फिल्मों में अभिनय किया. हेमा मालिनी की ऐसी एक से बढ़कर एक कई तस्वीरें हैं जिन्हें देखकर हर कोई यही कहेगा कि यूं ही उन्हें ड्रीमगर्ल नहीं कहा जाता.
मलाइका अरोड़ा, रणवीर सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं