सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें देखने को मिल जाती हैं, जिन्हें देखने के बाद हम अपनी हंसी को रोक नहीं पाते हैं. अभी हाल ही में आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं. दरअसल, जो तस्वीर वायरल हो रही है, उसमें देखा जा सकता है कि एक कुत्ते का जन्मदिन मनाया जा रहा है. बकायदा पूरे मुहल्ले के जानवर कुत्ते को बधाई दे रहे हैं. इस तस्वीर को देखने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स भी बधाई देने लगे.
तस्वीर देखें
भूरा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. आपकी यश-कीर्ति और फैन फॉलोइंग में दिन-दोगुनी, रात चौगुनी प्रगति हो. 😅 pic.twitter.com/cZL3kWx4oU
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) July 21, 2022
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
तस्वीर देखने के बाद मेरा दावा है कि आप अपनी हंसी रोक नहीं पाए होंगे. इस तस्वीर में लिखा है- भूरा भैया को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. इसमें भूरा भैया के तमाम दोस्त भी मौजूद हैं. आवारा सांड से लेकर मरियल भैया तक, सभी अपने यार भूरा भैया को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं.
इस तस्वीर को शेयर करते हुए आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने एक कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने कैप्शन में लिखा है- भूरा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. आपकी यश-कीर्ति और फैन फॉलोइंग में दिन-दोगुनी, रात चौगुनी प्रगति हो. इस ट्वीट पर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं आई हैं.
एक यूज़र ने लिखा है- भूरा भैया को विधायिकी लड़वाइए इस बार सर.
भूरा भैया को विधायिकी लड़वाइए इस बार सर। 😁😂
— Prashant Kumar (@scribe_prashant) July 21, 2022
एक अन्य यूज़र ने एक और फोटो शेयर की है
मेरे दोनों बेटियों का जन्मदिन भी हम कुछ इसी तरह मनाते हैं...26 अप्रैल को केक काटकर चिकन, मटन इनके दोस्तों में बंट जाता है। सभी इसी दिन का इंतजार करते हैं,,, इस बार हमने नया पट्टा गिफ्ट किया बेटी को, एक (सफेद वाली) दुनिया में नहीं है। pic.twitter.com/q2d1Nqqy0Z
— Yashwant Sahu 🗨(BHILAI TIMES & NEWS-24) (@yashwantbhilai) July 21, 2022
वैसे देखा जाए तो भूरा भैया की फैन फॉलोविंग बहुत ही ज्यादा है. तभी तो उसके चाहने वालों ने पोस्टर छपवाकर उसकी तस्वीर शेयर की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं