विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2017

CBI के दबाव में काम नहीं किया, गुजरात कांग्रेस प्रभारी माफी मांगे : शंकर सिंह वाघेला

वाघेला ने कहा कि उन्होंने गुजरात कांग्रेस प्रभारी से उनकी टिप्पणियों के लिए माफी मांगने को कहा है.

Also Read in
CBI के दबाव में काम नहीं किया, गुजरात कांग्रेस प्रभारी माफी मांगे : शंकर सिंह वाघेला
शंकर सिंह वाघेला (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: गुजरात के बागी कांग्रेस नेता शंकर सिंह वाघेला ने गुरुवार को कहा कि राज्य में हाल ही में सम्पन्न हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को वोट देने का केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के किसी किस्म के दबाव से कोई संबंध नहीं है.  वाघेला ने यहां मीडिया से कहा, 'महासचिव अशोक गहलोत की इस टिप्पणी पर कि मैं सीबीआई के दबाव में काम कर रहा था, मैं स्पष्ट कहना चाहता हूं कि सीबीआई जो चाहे करने के लिए स्वतंत्र है. इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता' वाघेला ने कहा, 'मैं किसी सरकार के किसी भी ऐसे दवाब में नहीं आऊंगा, चाहे वह भारतीय जनता पार्टी हो या कांग्रेस.

Video :भर्तियों पर सीबीआई जांच
मैं एक सार्वजनिक जीवन जीता हूं. मैं कोई गैर-कानूनी काम नहीं करता.' वाघेला ने कहा कि उन्होंने गुजरात कांग्रेस प्रभारी से उनकी टिप्पणियों के लिए माफी मांगने को कहा है. वाघेला ने जुलाई में कांग्रेस का दामन छोड़ दिया था. उन्होंने मंगलवार को कहा था कि उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अहमद पटेल को वोट नहीं दिया.

इनपुट : आईएनएस
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shankar Singh Vaghela
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com