विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2018

गुजरात में कांग्रेस को लगातार तीसरा झटका, शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र सिंह बीजेपी में शामिल

इससे पहले पिछले पखवाड़े में कांग्रेस के दिग्गज नेता व विधायक कुंवरजी बावलिया और राजकोट के कद्दावर नेता व पूर्व विधायक इंद्रनील राज्यगुरु ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था.  

गुजरात में कांग्रेस को लगातार तीसरा झटका, शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र सिंह बीजेपी में शामिल
शंकर सिंह वाघेला (फाइल फोटो )
अहमदाबाद: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह के गुजरात पहुंचने के 48 घंटों से भी कम समय में कांग्रेस को झटका लगा है. कांग्रेस के पूर्व विधायक और कद्दावर नेता रहे शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र सिंह वाघेला शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं. महेंद्र सिंह ने 2012 में उत्तर गुजरात के बयाड विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी, लेकिन दिसंबर 2017 में हुए चुनावों का वह हिस्सा नहीं बने थे.

गुजरात बीजेपी के उपाध्यक्ष पर लगा रेप का आरोप, निर्दोष होने का दावा कर दिया इस्तीफा

इससे पहले पिछले पखवाड़े में कांग्रेस के दिग्गज नेता व विधायक कुंवरजी बावलिया और राजकोट के कद्दावर नेता व पूर्व विधायक इंद्रनील राज्यगुरु ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था.  बावलिया के भाजपा में शामिल होते ही उन्हें कैबिनेट मंत्री बना दिया गया और अब महेंद्र सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं. 

गायिका पर नोट बरसाते दिखे अल्पेश ठाकोर​


इस राजनीतिक चाल के रणनीतिकार माने जाने वाले अमित शाह गुरुवार शाम को अहमदाबाद पहुंचे थे और शनिवार तड़के भगवान जगन्नाथ की पारंपरिक रथ यात्रा शुरू करने के लिए मंगल आरती की. गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी को पिछली बार की तुलना में काफी कम सीटें आई हैं. वहीं कांग्रेस 77 सीटें आई थीं. बीजेपी बड़ी मुश्किल से बहुमत के आंकड़ो को छू पाई थी. लेकिन सरकार के लगने के कुछ दिन बाद से कांग्रेस के नेताओं के बीजेपी में शामिल होने का सिलसिला शुरू 


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shankar Singh Vaghela Son Joins Bjp In Gujarat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com