पुदुच्चेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी और सरकार के बीच टकराव के मुद्दे पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा वित्तीय फैसले लेने पर रोक का आदेश बरकरार रखा है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पुदुचेरी सरकार और राज्यपाल अपनी रस्साकसी अलग रखें. कोर्ट ने कहा कि सभी मुद्दों पर जुलाई के दूसरे हफ्ते में सुनवाई होगी. इस दौरान पुदुच्चेरी सरकार की ओर से कपिल सिब्बल ने कहा कि पिछली बार वित्तीय फैसलों पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई थी. लेकिन कैबिनेट ने फ्री राशन, एक विभाग का नाम बदलने और एक बीमार मिल की नीलामी के फैसले करने हैं. अगर फ्री राशन की अनुमति नहीं मिली तो गरीबों को चावल नहीं मिलेगा जो दस साल से सभी को मिल रहा है. वहीं केंद्र सरकार ने इसका विरोध किया और कहा कि सरकार की सभी गरीबों को फ्री राशन नहीं बल्कि बीपीएल कार्ड धारकों को ही राशन देने की योजना है.
LG बनाम पुदुच्चेरी सरकार: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य के वित्त और भूमि संबंधी फैसले लागू करने पर लगाई रोक
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
सुप्रीम कोर्ट ने पुदुच्चेरी की लेफ्टिनेंट गवर्नर किरण बेदी द्वारा प्रदेश में प्रशासनिक कामकाज पर यथास्थिति के आदेश के लिए दायर याचिका पर सुनवाई की. पुदुच्चेरी सरकार के वित्त व भूमि संबंधी फैसले लागू करने पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई है. चार जून को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि केंद्रशासित प्रदेश सरकार सात जून को होने वाली कैबिनेट मीटिंग हो सकती है लेकिन इसमें वित्तीय और जमीन संबंधी लिया गया फैसला 21 जून तक लागू नहीं होगा.सुप्रीम कोर्ट ने किरण बेदी की अर्जी पर पुदुच्चेरी सरकार को नोटिस जारी किया था. मुख्यमंत्री नारायणसामी को भी मामले में पक्षकार बनाया, नारायणसामी को भी नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने कहा कि वित्त व सेवाओं संबंधी मामले में यथास्थिति बरकरार रहेगी. दरअसल मद्रास हाइकोर्ट ने 30 अप्रैल को एक फैसले में कहा था कि एलजी को मंत्रिपरिषद की सलाह का पालन करना चाहिए. इस मामले में केंद्र और किरण बेदी ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी जिस पर नोटिस जारी किया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं