रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन (Reliance Group Chairman) मुकेश अंबानी ने (Mukesh Ambani)घोषणा की है कि ग्रुप की डिजिटल शाखा Jio देश में पूरी तरह से तैयार 5G दूरसंचार तकनीक (5G Telecom Solution) विकसित कर रही है. रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना आम बैठक में बुधवार को अंबानी ने कहा, "Jio ने 5G तकनीक को तैयार और विकसित किया है. यह 5G स्पेक्ट्रम उपलब्ध होते ही ट्रायल के लिए तैयार हो जाएगा और अगले साल फील्ड डेवलपमेंट के लिए तैयार हो सकता है." गौरतलब है कि Jio का वैश्विक स्तर का 4G और फाइबर नेटवर्क कई मुख्य सॉफ्टवेयर तकनीकों और घटकों द्वारा संचालित है. उन्होंने कहा, Jio Platforms ने 20 से अधिक स्टार्टअप पार्टनर्स के साथ 4G, 5G, क्लाउड कंप्यूटिंग, डिवाइसेस और OS, बिग डेटा, AI, AR / VR, ब्लॉकचेन, नेचुरल लैंग्वेज अंडरस्टैंडिंग और कंप्यूटर विजन जैसी तकनीकों में विश्व स्तरीय क्षमताओं का निर्माण किया है. .अंबानी ने कहा, अगले तीन वर्षों में, Jio आधे बिलियन (50 करोड़)मोबाइल ग्राहकों, एक अरब स्मार्ट सेंसर और पांच करोड़ घरेलू और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से जुड़ेगा, श्री अंबेडकर ने कहा.
गौरतलब है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के 43वें AGM (Annual General Meeting) में कंपनी के चैयरमैन मुकेश अंबानी ने घोषणा की कि इंटरनेट की दिग्गज कंपनी Google रिलायंस के वेंचर Jio Platforms में 33,737 करोड़ रुपए का निवेश करेगा. गूगल जियो प्लेटफॉर्म्स में 33,737 करोड़ का निवेश करके कंपनी में 7.7 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदेगा. बता दें कि Jio Platforms रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का डिजिटल सर्विस वेंचर है, जिसके तहत टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio Infocomm आता है. गूगल का यह निवेश 22 अप्रैल के बाद से अबतक कंपनी में 14वां निवेश है. इसके पहले Facebook और Qualcomm सहित कई प्राइवेट इक्विटी फर्म्स ने कंपनी में पैसे लगाए हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अंबानी ने AGM के दौरान कहा कि 'हम गूगल का जियो प्लेटफॉर्म्स में रणनीतिक निवेशक के तौर पर स्वागत करते हैं. हमने गूगल के साथ पार्टनरशिप की है और समझौते के तहत गूगल जियो प्लेटफॉर्म्स में 7.7 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 33,737 करोड़ का निवेश करेगा.' उन्होंने कहा कि इसके साथ ही रिलायंस ने पिछले तीन महीनों से भी कम वक्त में 2,12,809 तक का क्युमुलेटिवं फंड जुटा लिया है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं