विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2018

जिग्नेश मेवाणी को मिला मोदी सरकार के इस मंत्री का साथ, बोले- भीमा-कोरेगांव हिंसा के लिए वह जिम्मेदारी नहीं

गुजरात के दलित नेता और विधायक जिग्नेश मेवाणी को मोदी सरकार में शामिल एक मंत्री का साथ मिला है.

Also Read in
जिग्नेश मेवाणी को मिला मोदी सरकार के इस मंत्री का साथ, बोले- भीमा-कोरेगांव हिंसा के लिए वह जिम्मेदारी नहीं
जिग्नेश मेवाणी (फाइल फोटो)
मुंबई: गुजरात के दलित नेता और विधायक जिग्नेश मेवाणी को मोदी सरकार में शामिल एक मंत्री का साथ मिला है. पुणे पुलिस द्वारा जिग्नेश मेवाणी के खिलाफ ‘भड़काऊ भाषण’ के लिए मामला दर्ज होने के बीच, केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शनिवार को कहा कि एक जनवरी को पुणे जिले के भीमा कोरेगांव में हुई हिंसा के लिए गुजरात का यह विधायक जिम्मेदार नहीं हैं.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलने के बाद यहां संवाददाताओं से बात करते हुए प्रमुख दलित नेता अठावले ने कहा कि एक जनवरी को भीमा कोरेगांव के युद्ध के 200 साल पूरे होने से पहले भी इस क्षेत्र में तनाव था. 

यह भी पढ़ें - महाराष्ट्र बंद के एक दिन बाद, पुलिस ने रद्द किया जिग्नेश मेवानी का मुंबई में आयोजित होने वाला कार्यक्रम

खबर है कि एक जनवरी को भीमा कोरेगांव में युद्ध स्मारक में आने वाले दलितों पर हमला हुआ. दलित नेताओं ने हमलों के लिए कुछ खास हिन्दुत्ववादी नेताओं को जिम्मेदार ठहराया था जबकि इन नेताओं ने एक दिन पहले दिये गये मेवाणी की ‘भड़काऊ भाषण’’ को जिम्मेदार ठहराया.

यह भी पढ़े ं- पुणे हिंसा: जिग्नेश मेवाणी और उमर खालिद के खिलाफ FIR दर्ज, दोनों पर है भड़काऊ भाषण देने का आरोप

केन्द्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री ने कहा, ‘जिग्नेश भीमा कोरेगांव में हुई हिंसा के लिए जिम्मेदार नहीं है. क्षेत्र में एक जनवरी से पहले भी तनाव था. मैंने इलाके का दौरा किया था और तनाव कम हुआ था. इसलिए मैं 31 दिसंबर को दिल्ली वापस चला गया था. इसी दिन, जिग्नेश ने पुणे के शनिवार वाडा में अपना भाषण दिया था. वह भीमा कोरेगांव नहीं गये थे। कुछ संगठनों ने रात में बैठक की थी और एक जनवरी को हिंसा हुई थी.’

VIDEO: दलितों पर अत्याचार, PM चुप क्यों? : मेवाणी (इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramdas Athawale
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com