- बागी विधायक भंवरलाल शर्मा ने सीएम गहलोत से की मुलाकात
- पायलट की राहुल गांधी से भेंट के बाद कांग्रेस में राहत के भाव
- इस बैठक में सचिन पायलट के पक्ष को सुना गया
Rajasthan Political crisis: राजस्थान के निलंबित कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा (Bhanwar Lal Sharma) ने सोमवार शाम अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot) के साथ मीटिंग के बाद ऐलान किया कि वे सीएम के साथ हैं. गौरतलब है कि शर्मा को सामने आए एक ऑडियो टेप में गहलोत सरकार के खिलाफ कथित तौर पर साजिश रचने की कोशिश करते सुना गया था. बागी विधायक, जिनके ठिकाने के बारे में अभी पक्की जानकारी नहीं है, सचिन पायलट और उनके वफादार विधायकों के साथ मामला सुलझाने के कांग्रेस पार्टी के प्रयासों के बीच आज जयपुर पहुंचे. पायलट की अगुवाई में इन विधायकों ने बागी तेवर अख्तियार किए थे.
अशोक गहलोत ने मोदी सरकार की नीतियों पर साधा निशाना, कहा-ये विनाशकारी साबित हुईं
ऑडियो टेप के झूठे होने की बात दोहराते हुए शर्मा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, 'मैं अशोक गहलोत के साथ हूं.' शर्मा को कथित टेप में मामले के 'मिडिलमैन' संजय जैन के साथ डील के बारे में बात करते सुना गया था. राजस्थान में सियासी संकट के चलते अशोक गहलोत सरकार के भविष्य को लेकर करीब एक माह चर्चाओं का दौर जारी रहा. कांग्रेस ने कहा था कि संजय जैन ने शर्मा को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिलाया था और वे कैश लेनदेन के बारे में चर्चा कर रहे थे. चुरू के कारोबारी संजय जैन को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है और इस समय वह न्यायिक हिरासत में है.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
सोशल मीडिया पर शेयर किए इस टेप को मुख्यमंत्री गहलोत ने उनकी सरकार को अस्थिर करने/गिराने की साजिश का हिस्सा करार दिया था. टेप के सार्वजनिक होने के बाद कांग्रेस ने भंवर लाल शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था. दूसरी ओर शेखावत ने दावा किया था कि टेप के साथ छेड़छाड़ की गई है. बागी विधायकों के इसी तरह के दावे के बाद गहलोत सरकार ने कहा था कि वह टेप को फोरेंसिक टेस्ट के लिए अमेरिका भेजेगी. बाद में राजस्थान पुलिस ने हरियाणा के मनेसर में कई यात्राएं की थीं जहां बागी विधायक ठहरे हुए थे. राजस्थान पुलिए शर्मा की आवाज का सैंपल लेने मनेसर गई थी हालांकि इस प्रयास में उसे नाकामी हाथ लगी थी. भंवर लाल शर्मा ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, 'कोई कैंप (हरियाणा में) नहीं था. मैं अपनी तरफ से वहां गया था और अपनी ही तरफ से वापस आया हूं.'
शर्मा की सीएम के जयपुर स्थित आधिकारिक आवास पहुंचने को 14 अगस्त के विधानसभा सत्र के पहले कांग्रेस की बागियों को साधने की कोशिश की सफलता के तौर पर देखा जा रहा है. बागी तेवर अख्तियार करने के बाद पहली बार सचिन पायलट (Sachin Pilot)ने आज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा (Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra )से भेंट की और अपनी घरवापसी के शर्तों पर चर्चा की. सूत्रों के अनुसार, सीएम अशोक गहलोत के काम करने के तरीके सहित राजस्थान से जुड़े सभी मसलों पर चर्चा के लिए गांधी सहमत हुए हैं. सचिन पायलट की शिकायतों को सुनने के लिए एक पैनल भी गठित किया गया है.
अशोक गहलोत बोले, सत्र की तारीख आते ही हार्स ट्रेडिंग शुरू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं