पंजाब में 24 घंटे की भीतर बेअदबी के मामले में पीट-पीटकर हत्या करने का दूसरा मामला सामने आया है. अब कपूरथला में बेअदबी के आरोप में एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई. ऐसी ही घटना शनिवार को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में हुई थी. कपूरथला जिले के निजामपुर गांव के लोगों ने कथित तौर पर रविवार सुबह एक गुरुद्वारे से एक युवक को पकड़ा था. उन्होंने आरोप लगाया कि युवक को सुबह 4 बजे निशान साहिब (सिख ध्वज) की 'बेअदबी' करते देखा गया. हालांकि, पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उस युवक को अपनी हिरासत में ले लिया, लेकिन सिख समूहों ने दबाव डाला कि उससे उनके सामने ही पूछताछ की जाए. स्थानीय लोगों ने पुलिस से हाथापाई के बाद युवक की हत्या कर दी.
मोबाइल में रिकॉर्ड वीडियो में दिख रहा है कि शख्स को डंडों से पीटा जा रहा है. बाद में पुलिस उसे अस्पताल ले गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पंजाब के पुलिस प्रमुख ने ट्वीट किया:
I have taken serious note of the unfortunate incidents in Amritsar and Kapurthala. Any attempt to violate the communal harmony in the state will be dealt with a firm hand.
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) December 19, 2021
Stern action will be taken against all those disturbing the law and order in Punjab. #PunjabStandsTogether
उधर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में हुई बेअदबी की कोशिश के मामले में पंजाब सरकार ने एसआईटी जांच का आदेश दे दिया है. शनिवार रात स्वर्ण मंदिर में गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ चल रहा था. तभी एक शख़्स सचखंड के अंदर पहुंचने के बाद जंगला कूदकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पास पहुंच गया और उनके सामने रखी किरपाण उठाने की कोशिश की. आरोपी को पकड़ने के बाद बेअदबी के आरोप में उसे एसजीपीसी दफ़्तर ले जाया गया था. भीड़ की पिटाई में उसकी मौत होने का आरोप है.
2015 से गुरुग्रन्थ साहिब की बेअदबी की 10 घटनाएं हो चुकी हैं, हाल ही में सिंघू बॉर्डर पर पर एक शख्स की को बेअदबी के आरोप में हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में दोनों मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है, इन घटनाओं को देखते हुए गुरुद्वारों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर कई नेताओं ने इस घटना की निंदा की और इसके पीछे साज़िश की बात कही. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इस घटना के जांच के आदेश दिए हैं.
स्वर्ण मंदिर में कथित तौर पर बेअदबी के प्रयास के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या
अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में बेअदबी की कोशिश का मामला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं