विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2018

नीरव मोदी मामले में भारत को हांगकांग से जवाब का इंतजार

भारत ने हांगकांग से हजारों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी नीरव मोदी को गिरफ्तार करने को कहा है.

नीरव मोदी मामले में भारत को हांगकांग से जवाब का इंतजार
नीरव मोदी (फाइल फोटो)
  • भारत ने हांगकांग से नीरव मोदी को गिरफ्तार करने को कहा है
  • आभूषण कारोबारी नीरव मोदी देश से भाग चुका है.
  • हांगकांग के अधिकारियों से जवाब मिलने का इंतजार किया जा रहा है
नई दिल्ली: भारत ने हांगकांग से हजारों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी नीरव मोदी को गिरफ्तार करने को कहा है. आभूषण कारोबारी नीरव मोदी देश से भाग कर चुका है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि हांगकांग के अधिकारियों से जवाब मिलने का इंतजार किया जा रहा है. 

उच्च न्यायालय ने नीरव मोदी की कंपनी से कहा- उसे वापस बुलाओ

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'हमने हांगकांग में अधिकारियों से नीरव मोदी को भारत को सौंपने का आग्रह किया है.'

उन्होंने बताया, 'भारत और हांगकांग के बीच भगोड़े अपराधियों को सौंपने को लेकर समझौता है. हमे अभी उनके जवाब का इंतजार है.' कुमार ने यह भी बताया कि वहां स्थित भारतीय मिशन के मुताबिक, न्याय विभाग भारत की ओर से मोदी की गिरफ्तारी के अस्थायी आदेश की मांग की जांच कर रहा है.

नीरव मोदी मामले में CBI ने भारतीय बैंकों की विदेशी शाखाओं के तीन अधिकारियों से की पूछताछ

हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उनके मामा मेहुल चोकसी पंजाब नेशनल बैंक को 12,600 करोड़ रुपये की चपत लगाने के आरापी हैं. उनके ऊपर 1,300 करोड़ रुपये के और फर्जीवाड़े का आरोप है.

इससे पहले संसद को सूचित किया गया था कि नीरव मोदी हांगकांग में हैं.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PNB Fraud, Hong Kong, Nirav Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com