विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2018

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुकमा विस्फोट में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि

सुकमा जिले में माओवादियों ने बारूदी सुरंग रोधी वाहन को 50 किलोग्राम विस्फोटकों का इस्तेमाल कर उड़ा दिया जिसमें सीआरपीएफ के नौ जवान मारे गए.

Also Read in
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुकमा विस्फोट में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि
इस हमले में 9 जवान शहीद हो गए
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार कहा कि छत्तीसगढ़ में आईईडी विस्फोट में शहीद हुए सीआरपीएफ के नौ जवानों को देश सलाम करता है और दुख की इस घड़ी में बहादुर जवानों के परिजन के साथ खड़ा है. सुकमा जिले में माओवादियों ने बारूदी सुरंग रोधी वाहन को 50 किलोग्राम विस्फोटकों का इस्तेमाल कर उड़ा दिया जिसमें सीआरपीएफ के नौ जवान मारे गए. मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘भारत सीआरपीएफ के उन जवानों को सलाम करता है जो सुकमा हमले में शहीद हो गए, बहादुर शहीदों के परिजन और मित्रों से हम संवेदना जताते हैं. दुख की इस घड़ी में देश उनके साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ा है.’

VIDEO : नक्सली हमले में 9 जवान शहीद


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CRPF Personnel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com