विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2019

पीएम मोदी आज महिला सांसदों से नाश्ते पर करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने आवास पर नाश्ते के साथ बीजेपी की महिला सांसदों से बातचीत करेंगे

पीएम मोदी आज महिला सांसदों से नाश्ते पर करेंगे मुलाकात
पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बीजेपी की महिला सांसदों से मुलाकात करेंगे.
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को अपने आधिकारिक आवास में नाश्ते पर भाजपा की महिला सांसदों से मुलाकात करेंगे. सूत्रों ने यह जानकारी दी.

भाजपा ने मोदी से मुलाकात के लिए पार्टी सांसदों के सात समूह बनाए हैं. पार्टी ने प्रधानमंत्री और सांसदों के बीच सात बैठकों की योजना बनाई है. इस कड़ी में यह पांचवी बैठक होगी. मोदी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अनुसूचित जाति (अजा) अनसूचित जनजाति (अजजा) और केन्द्र या राज्य में मंत्री रह चुके सांसदों से पहले ही मुलाकात कर चुके हैं.

पीएम मोदी ने सांसदों को दी फिट रहने की सलाह, कहा- 40 से ऊपर हैं तो नियमित हैल्थ चैकअप कराएं

भाजपा के एक नेता ने कहा कि पार्टी ने इन बैठकों की योजना इसलिए बनाई है ताकि दोनों सदनों के सांसदों को सीधे प्रधानमंत्री से बातचीत का मौका मिल सके और प्रधानमंत्री संसदीय मुद्दों समेत विभिन्न मुद्दों पर उनके साथ चर्चा कर मार्गदर्शन कर सकें.

पूर्व मंत्रियों को मिल सकती है संसदीय समितियों में जगह, पीएम मोदी ने दी यह नसीहत

VIDEO : पीएम मोदी ने सुनाई कविता


( इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, Meeting With Women MPs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com